बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में समुंदर किनारे छुट्टियां बिताते नजर आईं। इस दौरान सारा अली खान का बिकिनी लुक सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सारा अली खान के बीच लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा सारा अली कभी ड्रेस तो कभी शॉर्ट्स में भी दिख जाती हैं। वैसे तो सारा को चिकनकारी सूट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में देखा और पसंद किया गया। सारा की बोल्ड अदाओं पर हर कोई फिदा है लेकिन अब सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में सारा अली खान का लुक बिल्कुल अलग है। सारा ने इस बार साड़ी पहनी है। उनका ये ट्रेडिशनल अंदाज पिछले सभी लुक्स से एक दम अलग है। सारा अली खान साड़ी में बेहद प्यारी लग रहीं है। उन्होंने साड़ी पहनकर इठलाते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखिए प्रिंटेड साड़ी में सारा अली खान का ट्रडिशनल अंदाज।