सुप्रिया पाठक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुप्रिया पाठक ने कपिल शर्मा से कहा, एक बच्चा मेरा याद है तुम्हें.. जो तीन लड़कियों के पीछे भाग रहा थाl चौथी से शादी करने के लिए व्याकुल हो रहा थाl एक थप्पड़ भी मारा था मैंने, याद हैl उनकी यह बात सुनकर कपिल शर्मा हंसने लगते हैं। सुप्रिया पाठक फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में कपिल की भूमिका के बारे में बात कर रही थीl इतना ही नहीं, सुप्रिया पाठक उठती हैं और मजाक में कपिल शर्मा को चांटा मारने का भी प्रयास करती हैं।