मुंबई में अच्छे लाइफ स्टाइल के साथ जिंदगी बिताने के लिए अच्छी कमाई का होना बेहद जरूरी है। इसलिए बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, तमाम कलाकारों के साइड बिजनेस हैं। फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स के होने वाली कमाई के अलावा ये कलाकार अपने साइड बिजनेस से कमाई करते हैं। इंडस्ट्री में इस ट्रेंड को फॉलो करने वालों में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं, जो रेस्टोरेंट, क्लोदिंग चेन या दूसरे व्यवसायों से भी कमाई करते हैं। आइए आज जानते हैं उन टीवी कलाकारों के बारे में जिनकी इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान है और वो अपने साइड बिजनेस से अपनी अच्छी लाइफ स्टाइल को मैंटेन करते हैं। इन कलाकारों की लिस्ट में कौन कौन से बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें आपने जरूर किसी डांसिंग शो, रियलिटी शो, वीजे या डेली सोप में काम करते हुए देखा होगा।