फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: 'मैं चूहे-बिल्ली की दौड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं', फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अंकिता

Wed, 20 Mar 2024 01:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता 'बिग बॉस 17' की विजेता तो नहीं बन पाईं, लेकिन अब उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 में सफल प्रदर्शन के बाद, अंकिता लोखंडे 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंकिता सावरकर की पत्नी यमुना बाई की भूमिका निभाएंगी। अभिनेत्री अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित है और बताया है कि वह भविष्य में ऐसी ही भूमिकाओं का चुनाव करेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने साझा किया कि उन्होंने एक करियर चुना है, जहां वह अच्छे सिनेमा से जुड़ना चाहती हैं। अंकिता ने कहा, "मैं हर जगह नजर नहीं आना चाहती। मैं बस कुछ जरूरी चीजों का हिस्सा बनना चाहती हूं। मैं इसी तरह के रोल करना चाहती हूं। मुझे चीजें इसी तरह पसंद हैं। इससे मुझे यह विश्वास भी मिलता है कि मैं ऐसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं कर सकती हूं।"

Prime Video Web Series: अगले सीजन के साथ लौट रही हैं प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, कहानी में होगा नया ट्विस्ट
विज्ञापन

3 of 4
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता ने आगे कहा, "मैं चूहे-बिल्ली की दौड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। मैं उस ट्रैक पर नहीं जाना चाहती हूं। मुझे उन लोगों से कोई समस्या नहीं है, जो ऐसा करते हैं, लेकिन यह मेरे लिए नहीं है। जो भी हो, लेकिन मैं अपने लिए उनमें से सर्वश्रेष्ठ को चुनूंगी। मैं बहुत चयनात्मक हूं और अपना काम बुद्धिमानी से चुनती हूं। मैं गलतियां कर सकती हूं, लेकिन यह केवल मेरा निर्णय होगा।"
विज्ञापन

4 of 4
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा, "जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे विश्वास नहीं होता कि 20 साल हो गए हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि मैंने कैसे इतना अच्छा काम किया और सफलता पाई। हम एक परिवार की तरह जुड़ा हुआ भी महसूस करते हैं। मुझे अपनी पीठ थपथपाने और शाबाश कहने का मन कर रहा है। फैंस का मुझे ढेर सारा प्यार मिल रहा है और इससे मैं बहुत खुश भी हूं।"

Pushpa 2: भारी सिक्योरिटी के बीच पुष्पा 2 के सेट पर पहुंचीं रश्मिका मंदाना, वायरल वीडियो में देखें फर्स्ट लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें