फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prime Video Web Series: अगले सीजन के साथ लौट रही हैं प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, कहानी में होगा नया ट्विस्ट

Wed, 20 Mar 2024 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्राइम वीडियो सीरीज - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी सीरीज और फिल्मों का एलान कर दिया है। इस ओटीटी की कई सीरीज काफी चर्चित रही हैं, जिनके पिछले सीजन दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए हैं। अब अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन लोकप्रिय सीरीज के अगले सीजन के लिए फैंस का इंतजार इसी साल पूरा हो जाएगा। कौन सी हैं वो सीरीज आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर 3'
प्राइम वीडियो की इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच अलग स्तर का क्रेज है। कालीन भैया और पंडित भाईयों-बबलू और गुडडू की कहानी पर बनी इस सीरीज के दो सीजन जबर्दस्त हिट हुए। अब इसके तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक मंगलवार को साझा किया गया। इसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'मिर्जापुर 3' इसी साल रिलीज होगी। तीसरे भाग को लेकर हाल ही में अली फजल ने कहा कि यह और भी ज्यादा मसालेदार होगा।
विज्ञापन

3 of 6
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'पंचायत 3'
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसके तीसरे सीजन का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी रिलीज डेट के बारे में सवाल पूछते नजर आते हैं। निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की पंचायत के तीसरे सीजन का एलान प्राइम वीडियो के आर यू रेडी इवेंट के दौरान कर दिया गया है। इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार ने सचिव जी की भूमिका अदा की है। उनके अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे सितारे भी हैं।

4 of 6
फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
'द फैमिली मैन 3'
मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' भी खूब लोकप्रिय सीरीज है। इसके दो सीजन जबर्दस्त तरीके से हिट रहे। अब दर्शकों को तीसरे सीजन का इंतजार है। इस सीरीज में मनोज ने श्रीकांत तिवारी का किरदार बखूबी निभाया है। प्राइम वीडियो ने इस सीरीज का आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
Mirzapur: पिछले दो सीजन से ज्यादा मसालेदार होगी 'मिर्जापुर 3', अली फजल ने बताईं तीसरे सीजन की खूबियां
विज्ञापन

5 of 6
पाताल लोक सीजन 2 - फोटो : social media
'पाताल लोक 2'
अभिनेता जयदीप अहलावत एक बार फिर इंस्पेक्टर हाथी राम के किरदार में दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं। जी हां, अमेजन प्राइम की जिन पुरानी चर्चित सीरीज के अगले सीजन आने वाले हैं, उनमें पाताल लोक के सीजन 2 का नाम भी शामिल है। जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर यह रिलीज होगा। 
Rakhi Sawant: कानूनी पचड़े में फंसी 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, समीर वानखेड़े ने दायर किया मानहानि का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंडिश बैंडिट्स 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'बैंडिश बैंडिट्स'
इस लिस्ट में 'बैंडिश बैंडिट्स' भी शामिल है। वेब सीरीज बैंडिश बैंडिट्स के सीजन 2 में राधे और तमन्ना की कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस सीरीज के दूसरे सीजन का एलान हो चुका है। साथ ही फर्स्ट लुक पोस्टर भी प्राइम वीडियो ने साझा कर दिया है।
Shreyas Talpade: हार्ट-अटैक से टूट गए थे श्रेयस तलपड़े , बोले- 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर लौटना आसान नहीं था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें