विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने 'उरी', 'सैम बहादुर', 'सरदार उधम सिंह' आदि फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से चर्चा में हैं। खास तौर पर वह फिल्म के एक गाने तौबा-तौबा के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस गाने में विक्की शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस गाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इस बीच उन्हें अब एक बड़े सुपरस्टार से भी सराहना मिली है।