अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिक में हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म देशभर के दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि, दक्षिण क्षेत्रों के मुकाबले यह फिल्म हिंदी भाषी इलाकों में थोड़ी सुस्त चाल चल रही है। अभिनेता प्रभास को हिंदी भाषा में फिल्म 'बाहुबली' से लोकप्रियता मिली। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने हिंदी भाषा में अच्छी कमाई की। लेकिन, उसके बाद प्रभास की कोई फिल्म वैसा उत्साह नहीं जगा सकी है। सवाल है कि 'कल्कि 2898 एडी' से पहले रिलीज हुईं प्रभास की पिछली फिल्मों को लेकर भी हिंदी पट्टी के दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही है? आइए, देख लेते हैं कि आकंड़े क्या कहते हैं। यह सिर्फ प्रभास की हिंदी में रिलीज फिल्मो का रिपोर्ट कार्ड है।