फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Siblings: काफी चर्चित हैं इन भाई-बहनों की जोड़ी, एक फिल्मों में आया तो दूसरे ने कहीं और नाम कमाया

Sun, 18 Aug 2024 05:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय फिल्म उद्योग में कई भाई-बहनों की जोड़ी काफी मशहूर हैं। इनमें से कुछ भाई-बहन तो ऐसे हैं, जो इसी इंडस्ट्री में सक्रिय है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनमें से कोई एक ही मनोरंजन जगत में काम कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor/@saifalikhan_online/@sabapataudi
भारतीय फिल्म उद्योग में कई भाई-बहनों की जोड़ी काफी मशहूर हैं। इनमें से कुछ भाई-बहन तो ऐसे हैं, जो इसी इंडस्ट्री में सक्रिय है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनमें से कोई एक ही मनोरंजन जगत में काम कर रहा है और दूसरा फिल्मी दुनिया से बाहर किसी दूसरे क्षेत्र में नाम करा रहा है।  
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान और सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saifalikhan_online/@sabapataudi
सैफ अली खान और सबा अली खान

सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। सैफ दो बहनों- सोहा अली खान और सबा अली खान के भाई हैं। सोहा तो फिल्म जगत में ही काम करती हैं, लेकिन सबा अली खान एक ज्वैलरी डिजाइनर है। सबा ने फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से हटकर गहनों की चमक-दमक के बीच काम करने को चुना और ज्वैलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

3 of 6
अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर

अर्जुन कपूर भी हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उनकी बहन अंशुला कपूर भी मनोरंजन जगत से दूर रहकर सोशल वर्क में सक्रिय हैं। अंशुला "फैनकाइंड" नामक से चैरिटी संगठन चलाती हैं, जो कई सामाजिक मुद्दों पर काम करता है। इससे पहले वो गूगल और एचआरएक्स के लिए भी काम कर चुकी हैं।

4 of 6
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी - फोटो : इंस्टाग्राम @__ranbir_kapoor_official__/@riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम हैं, जबकि उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा ने फिल्म उद्योग में कदम न रखकर, अपने ज्वैलरी ब्रांड 'आर' को स्थापित किया। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी  - फोटो : इंस्टाग्राम @dr.kiki_
कार्तिक आर्यन और कृतिका तिवारी 

कार्तिक आर्यन अब फिल्म जगत में खुद को स्थापित कर चुके हैं। उनकी बहन का नाम कृतिका तिवारी हैं, जिन्होंने अपने लिए भाई से अलग रास्ता चुना। उन्होंने अच्छे से अपनी पढ़ाई-लिखाई की और चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का फैसला किया। आज वो एक डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवा दे रही हैं।

Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्यौहार को बनाते हैं खास
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदन  - फोटो : इंस्टाग्राम @shwetabachchan
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदन 

अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय में अपना करियर बनाया, लेकिन उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा ने लेखन के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। उनकी पहली किताब 'पैराडाइज टावर्स' को काफी सराहना मिली थी। लेखन के अलावा श्वेता एक फैशन ब्रांड 'एमएक्सएस' की को-फाउंडर भी हैं, जिसकी शुरूआत उन्होंने अपनी दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर की थी।

MC Stan: नई चमचमाती एसयूवी कार के मालिक बने रैपर एमसी स्टेन, फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें