फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से बॉलीवुड के: जब धर्मेंद्र ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को शूट से पहले शराब पीने की सलाह, फिर ये हुआ...

Tue, 31 Aug 2021 06:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने उस सलाह के बारे में बताया है, जो धर्मेंद्र ने उनको दी थी। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि एक बार वो एक खास सलाह के लिए धर्मेंद्र के पास गये थे। सिन्हा ने कहा कि वो 'शोर मच गया शोर' गाने में परफॉर्म को लेकर नवर्स थे और इसी को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र से सलाह मांगा थी।

शत्रुघ्न, लोगों के बीच इस गाने पर परफॉर्म करने को लेकर घबराए हुए थे।  

इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी, जिन्हें लग गई थी शराब- तंबाकू की बुरी लत, आखिरी शब्द थे 'मैं मरना नहीं चाहती'

धर्मेंद्र ने दी थी शत्रुघ्न को ये सलाह
यह गाना शत्रुघ्न की 1974 में आई फिल्म 'बदला' में है। उस वक्त इस गाने की शूटिंग होनी थी और शत्रुघ्न को पब्लिक के बीच में जाकर परफॉर्म करना था। गाने की शूटिंग के लिए शत्रुघ्न जन्माष्टमी मनाने वाले लोगों के एक समूह में शामिल होते हैं, जहां उनको इस गाने के लिए परफॉर्म करना था। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने
विज्ञापन

2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शत्रुघ्न ने कहा कि उनका गाना 'शोर मच गया शोर' लोगों के बीच में पिक्चराइज होना था और उस वक्त मैं बहुत नर्वस था। मेरे नर्वस होने की वजह यह थी कि मैंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी गाने के लिए इस तरह से परफॉर्म नहीं की थी। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की भीड़ थी और मुझे गाने के लिए प्रस्तुति देते हुए शूट करना था। ऐसे में वो अभिनेता और डांसर धर्मेंद्र के पास गये और उनसे सलाह ली। धर्मेंद्र ने उसके कहा, तुम वही करो जो मैंने किया। यानी कि तुम शराब पीकर परफॉर्म करो।

इसे भी पढ़ें-जन्मदिन विशेष: 37 साल के हो गये हैं राजकुमार राव, कभी स्कूल फीस भरने तक के नहीं थे पैसे
 
विज्ञापन

3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
शत्रुघ्न ने बताया कि वो धर्मेंद्र को उनकी लव लाइफ के लिए चिढ़ाया करते थे। उन्होंने कहा कि जितना काम किया, कितना नाम किया, कितना हैंडसम, कितना चाह लोगों में रही, इसके अलावा, धर्मेंद्र ने एक काम जबरदस्त किया- वो था उसने इश्क किया। शत्रुघ्न ने कहा कि वो एक वक्त में एक ही महिला के साथ रिलेशनशिप में रहे। धर्मेंद्र ने उनके चिढ़ाया जाने पर कहा था, तुम बहुत शरारती हो गये हो।

इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: 1 रुपये महीने की नौकरी पर स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कूपर, जमीन पर थे सोते

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मे दी जिनमें 'रामपुर का लक्ष्मण', 'कालीचरण', 'काला पत्थर', 'जानी दुश्मन', 'नसीब' और 'खुदगर्ज' शामिल है। फिल्मों के बाद वो राजनीति में कूद गये। आपको बता दें कि  धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘जलजला’, ‘आग ही आग’, ‘हम से न टकराना’ और ‘लोहा’ शामिल हैं। वो एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। इस हफ्ते दोनों कलाकार कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाले हैं, जिससे जुड़ा उनका वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो एक-दूसरे के किस्से सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
द कपिल शर्मा शो में वो एक-दूसरे की टांग खींचते हुए दिखेंगे। एक-दूसरे के राज शेयर करते नजर आएंगे। शत्रुघन सिन्हा ने इस शो के टीजर में धर्मेंद्र को 'रोमांस का बादशाह' कहा है और यह भी कहा कि उन्हें खूबसूरत महिलाओं के साथ रोमांस करने की आदत है। शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र को चिढ़ाते हुए कहा कि हमेशा से यह वन वुमन मैन रहे हैं। एक समय में एक महिला के साथ ही रहते हैं। धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा के बातों का जवाब देते हुए कहा,'बड़ा नॉटी है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें