फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका से कटरीना तक: इन अभिनेत्रियों ने लिया विदेशी धरती पर जन्म

Tue, 31 Aug 2021 05:41 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone, katrina kaif
बॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। हर साल यहां सैकड़ों फिल्में बनती हैं और हजारों करोड़ का व्यवसाय करती हैं। बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग होती है। यही वजह है कि बॉलीवुड में काम करने वाली हीरोइन सिर्फ भारतीय ही नहीं होती, बल्कि विदेशों से आकर भी कई लड़कियां हीरोइन बनने का अपना सपना पूरा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में,जो विदेशी धरती पर जन्मी हैं लेकिन बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म भी भारत के बाहर हुआ है। दरअसल, दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। वह अक्सर टूर पर रहते थे। एक बार उनका टूर डेनमार्क में था। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं और जो उस दौरान गर्भवती थीं। इसलिए दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा फतेही
नोरा आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और शानदार डांसरों में गिनी जाती हैं। नोरा एक कनाडाई मूल की मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म कनाडा में ही हुआ है। वो एक शानदार बैले डांसर भी हैं। साकी साकी, दिलबर, कमरिया और हाय गर्मी जैसे फेमस आइटम सॉन्ग उन्होंने किए हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

4 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का जन्म बहरीन में हुआ था। उनके पिता श्रीलंकाई हैं जबकि उनकी मां मलेशिया की रहने वाली हैं। वह बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई सुपरहिट फिल्में और आइटम सॉन्ग किए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ 
कटरीना के पिता कश्मीरी हैं जबकि उनकी मां ब्रिटेन ये ताल्लुक रखती हैं। जबकि कटरीना के जन्म की बात करें तो वो हांगकांग में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
आज कटरीना बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
सनी लियोनी
सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। एडल्ट फिल्मों में काम करने के दौरान, उन्हें बिग बॉस में काम करने का मौका मिला था। शो के दौरान उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई जिन्होंने सनी को एक फिल्म ऑफर दिया। शो के खत्म होने के बाद साल 2012 में सनी ने फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया था। उसके बाद सनी को एक बाद एक बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें