फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayadashami 2021: पाकिस्तान को हराने वाले नायकों पर फिल्मों का एलान, अक्षय, सनी निभाएंगे ये किरदार

Fri, 15 Oct 2021 02:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजयदशमी का दिन हिंदी सिनेमा में दो बड़ी फिल्मों की सूचनाएं लेकर आया। निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा की बतौर हीरो दूसरी फिल्म बनाने का एलान किया। ये फिल्म जी समूह की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल के तौर पर बनने जा रही है जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल भी खास भूमिकाओं में होंगी। वहीं, निर्माता निर्देशक आनंद एल राय ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हैट्रिक जमाते हुए उनके साथ अपनी तीसरी फिल्म बनाने का एलान किया। ये फिल्म भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी मेजर जनरल इयान कारडोजो के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में इयान कारडोजो का किरदार अक्षय कुमार करेंगे। इस किरदार के गेटअप में उनकी एक तस्वीर भी विजय दशमी को जारी की गई। जी समूह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल की चर्चा हिंदी फिल्म जगत में गुरुवार से ही शुरू हो गई थी जब सनी देओल और अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी करते हुए इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन

2 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल शर्मा वैसे तो इन दिनों सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र और करण देओल के साथ ‘अपने 2’ बनाने में व्यस्त होते लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने इस फिल्म का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया। अब ये फिल्म अगले साल मार्च में शुरू होगी। इस बीच अनिल शर्मा ने अपनी हिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की सीक्वेल पर भी काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘गदर: एक प्रेमकथा’ ने अभी जून में ही अपनी रिलीज के 20 साल पूरे किए हैं और तभी से इसकी सीक्वेल की बातें शुरू हो गई थीं। विजयदशमी के दिन फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया गया। ये फिल्म अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को बतौर हीरो स्थापित करने के लिए बना रहे हैं। उत्कर्ष ने ही पहली फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल किया था। तीन साल पहले उत्कर्ष बतौर हीरो फिल्म ‘जीनियस’ से लॉन्च हो चुके हैं।

4 of 5
मेजर जनरल इयान कार्डोज़ो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधऱ, निर्माता निर्देशक आनंद एल राय ने विजयदशमी पर अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान किया जो वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कारडोजो के जीवन से प्रेरित बताई जाती है। आनंद ने अक्षय के साथ हाल ही में फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की शूटिंग पूरी की है। इसके पहले दोनों मिलकर फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी पूरी कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल इयान कारडोजो पांचवी गोरखा राइफल्स के चर्चित अफसर रहे हैं। इस फिल्म की कल्पना संजय पूरन सिंह चौहान ने तैयार की है और आनंद की कंपनी ने उनको ही इस फिल्म के निर्देशक की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में कारडोजो का एक बयान भी जारी किया गया जिसके मुताबिक उन्हें 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर ये कहानी कहे जाने का गर्व है। ये फिल्म भारत की सेनाओं की हिम्मत और बलिदान की दास्तान है। अक्षय कुमार और आनंद एल राय के साथ इस फिल्म पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद भी उन्होंने इस बयान में जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें