फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार और दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया

Tue, 20 Jul 2021 12:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी और नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वहीं कई सेलेब्स नए नए माता पिता बने हैं। कुछ ऐसी ही खुशियां बहुत जल्द बॉलीवुड स्टार्स अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर आने वाली हैं। दरअसल नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है।

दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया
साथ ही अंगद बेदी अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और नेहा के बेबी बंप पर हाथ लगाए हुए हैं। बेटी मेहर भी अपनी आने वाले भाई या बहन के लिए काफी उत्साहित लग रही हैं। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'हमें कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए और जो सबसे अच्छा हमें मिला वो था- भगवान आपको बहुत बहुत धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने लिखा #WaheguruMehrKare'।

Neha Dhupia: दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। खबरों की मानें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने  काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।




कार्रवाई: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब खुर्खियों में है। शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो दो हिस्सों जारी किया गया है। जिसका केवल पहला हिस्सा ही फिलहाल दिखाया गया है और जल्द ही दूसरा पार्ट भी साझा किया जाएगा। 


कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने साझा किया केबीसी 13 का प्रोमो, कहा- वापस आ रहे हैं

4 of 5
बालिका वधू - फोटो : बालिका वधू
काल्पनिक कहानियों के नाम पर बाल विवाह प्रथा को महिमा मंडित करने वाले सीरियल ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को लेकर कलर्स चैनल की सोशल मीडिया पर बहुत थू थू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस चैनल को परंपरवादी और दकियानूसी सोच वाला चैनल करार दे रहे हैं। इस चैनल ने अपनी लॉन्चिंग पर भी पहले सीरियल के तौर पर इसी धारावाहिक का पहला सीजन प्रसारित किया था और टीआरपी में नंबर वन चैनल की पोजीशन तक जा पहुंचा था। अब चैनल लगातार टीआरपी में पिछड़ रहा है तो उसने फिर उसी कहानी का सहारा लेने की कोशिश की है। टीवी चैनलों पर इससे पहले भूत-प्रेत और जादू टोने की कहानियों को भी खूब टीआरपी मिलती रही है लेकिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस पर नकेल कसने के लिए नियम निर्देश बना दिए थे। अब टीवी दर्शकों ने मांग की है कि ‘बालिका वधू’ जैसे धारावाहिकों का प्रसारण रोकने के लिए भी केंद्र सरकार को नियम बनाने चाहिए।

Balika Vadhu 2: ट्रेलर आते ही ट्रोल हुआ कलर्स चैनल, सूचना प्रसारण मंत्रालय से सख्त कार्यवाही की मांग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों का अपनी कॉमेडी से मनोरंजन कर रहे हैं। अपने कॉमेडी के सफर को अकेले शुरू करने वाले कपिल शर्मा की आज पूरी टीम है। उनकी इस टीम में भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा सहित कई सदस्य शामिल हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दो सीजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कपिल और उनकी पलटन ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कॉमेडी से इन सभी कलाकारों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल गए। दो सफल सीजन के बाद अब कपिल शर्मा अपने तीसरे सीजन के साथ बिलकुल तैयार हैं। 


द कपिल शर्मा शो: एक बार फिर सबको गुदगुदाने आ रही है कपिल शर्मा की पलटन, एक नया सदस्य हुआ शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें