अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई सितारों को तो पहचान पाना मुश्किल होता है। आज हम आपको इन कलाकारों की ऐसी ही पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं। तब से अब तक इनके लुक और स्टाइल सेंस में भी काफी बदलाव आ गया है। सितारों की पुरानी तस्वीरें देख आप को भी पुराना वक्त याद आ जाएगा।
अक्षय कुमार
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी की, यानी अक्षय कुमार फिल्मों में काम करने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में वेटर और शेफ का काम किया करते थे। मुंबई वापस लौटे तो उन्होंने एक फोटोग्राफर के कहने पर मॉडलिंग शुरू कर दी। अक्षय कुमार को महेश भट्ट की 1987 की फिल्म 'आज' में एक मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर के रूप में रोल दिया गया था। हालांकि उनका नाम क्रेडिट में नहीं था। उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई 'सौगंध' थी।