साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दायरा अब बढ़ता ही जा रहा है और उनके किरदारों को भी पॉपुलैरिटी मिलने लगी है। साउथ की फिल्मों में स्टंट सीन्स को बेहद पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वहां कि हर दूसरी फिल्म में कोई न कोई स्टंट सीन जरूर होता है। ऐसे में साउथ की फिल्मों का एक किरदार जिसे चेहरे से तो सब जानते हैं और उन्हें साउथ की फिल्मों में अकसर स्टंट करते देखा जाता है। ये स्टंटमैन कोई और नहीं बल्कि राजेन्द्रन हैं।
दिखने में औरों से अलग हैं राजेन्द्रन
राजेन्द्रन इतने खतरनाक स्टंट कर चुके हैं कि एक दुर्घटना के बाद उनके शरीर पर एक भी बाल नहीं बचा था। राजेन्द्रन दिखने में भी आम लोगों से अलग हैं। दरअसल उनके शरीर पर बिल्कुल भी बाल नहीं हैं। उनके पिता भी स्टंट मैन थे उन्होंने एमजीआर और शिवाजी की कई फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं इस एक्टर के बार में...