प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे काफी खास रहा। उनके खास दिन पर उनके सभी सेलेब्स दोस्तों ने उन्हें जन्मिन की शुभाकामनाएं दी थी। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने लिखा था, 'कैटरीना ने लिखा कि, गुरुजी के हमारे दिनों से, मैं आपके पीछे डांस करने से कैसे डरती थी, आपकी फायर और ड्राइव ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। ऊंचे और ऊंचे चढ़ते रहो और तुम हमेशा खुस रहो। हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा।' तो वहीं माधुरी दीक्षित ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे प्रियंका, मुझे गर्व फील होता है तुम्हें मजबूती से आगे बढ़ते हुए देखकर। तुम्हारी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार।'