फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएम के कपड़ों पर प्रकाश राज की टिप्पणी और साउथ डेब्यू को तैयार कार्तिक, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Mon, 05 Dec 2022 08:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
प्रकाश राज, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया फैंस को हमेशा ही आकर्षित करती है। फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन कुछ नया होता नजर आता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती हैं तो कभी स्टार्स ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की खबरों में रहते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश राज इन दिनों चर्चा में हैं। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में प्रकाश राज ने ट्विटर पर पीएम मोदी की अलग-अलग पारंपरिक वेशभूषा में तस्वीरें शेयर करते हुए कटाक्ष किया है। प्रकाश राज की इस हरकत पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। 
Prakash Raj: प्रकाश राज ने पीएम मोदी के कपड़ों पर की टिप्पणी, यूजर्स ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास

विज्ञापन

3 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'फ्रेडी' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। 'फ्रेडी' के बाद अभिनेता अब अपनी अगली फिल्मों की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने साउथ फिल्मों में डेब्यू करने का खुलासा किया है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि वे किन भाषाओं की फिल्मों में काम करना चाहते हैं। 
Kartik Aaryan: साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं कार्तिक! बताया कौन सी मूवीज में करना चाहते हैं काम

4 of 11
रोहित शेट्टी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ' फ्रेंचाइजी और 'कांतारा' जैसी हिट फिल्में देने और दर्शकों को लुभाने के बाद, होम्बले फिल्म्स बॉलीवुड में अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस ने हिंदी में अपने पहले सिनेमेटिक वेंचर के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है। बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को भी होम्बले फिल्म्स कंपनी बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी अब साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी अपने कदम बढ़ा रही है। होम्बले फिल्म्स अब अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म बनाने जा रही है, जिसके लिए शाहरुख खान से बात की गई है।
Shah Rukh Khan: केजीएफ और कांतारा बनाने वालों ने मिलाया शाहरुख खान से हाथ, रोहित शेट्टी को भी मिली जिम्मेदारी?

विज्ञापन

5 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। अपने कई बयानों की वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं। जावेद एक बार फिर अपने ताजा इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जावेद ने कॉमन सिविल कोड समेत कई चीजों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान वह मुस्लिम पर्सनल लॉ से भी असहमत नजर आए। उन्होंने कहा, ''अगर मुसलमान पतियों के चार पत्नी रखने का हक जायज है तो मुस्लिम महिलाओं को भी कई पति रखने का अधिकार मिलना चाहिए।''
Javed Akhtar: '...तब महिलाओं को भी मिलना चाहिए कई पति रखने का अधिकार', जानें जावेद अख्तर ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन

6 of 11
बेटी अर्याना के साथ महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स इन दिनों अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और बोनी कपूर की बेटी खुशी भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच एक और मशहूर एक्ट्रेस की बेटी ने फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की बेटी अर्याना की। 90 के दशक में महिमा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
Bollywood: फिल्मों में कदम रखने की तैयारी में महिमा चौधरी की बेटी अर्याना? करियर पर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन

7 of 11
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐतिसहाकि फिल्मों की सौगात दी है। संजय लीला भंसाली अब म्यूजिक में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। वह अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज करने जा रहे हैं। भंसाली के इस म्यूजिक एलबम का नाम 'सुकुन' है, जिसे 7 दिसंबर को सारेगामा के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज किया जाएगा।
Sanjay Leela Bhansali:  अब म्यूजिशियन के अवतार में दिखेंगे भंसाली, इस दिन रिलीज होगा म्यूजिक एलबम 'सुकून'

 

8 of 11
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में रिया का रोल निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन पूजा अपने करियर या खुशी के पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते दिनों पूजा ने एक बेहद दुख भरी सूचना अपने फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
दुखद: कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

9 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का फेम दुनिया के हर हिस्से में हैं। अक्षय आजकल देशभक्ति, पारिवारिक फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। वे जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे से सवालों के जवाब भी देते हैं। अक्सर वे अपने जवाबों से सवाल पूछने वालों को चुप भी करवा देते हैं। हाल ही में, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक फैन ने अक्षय की फिल्म 'बेल बॉटम' को पाकिस्तान विरोधी बताया है। इसपर अक्षय ने इतने लोगों के सामने ऐसा जबाव दिया कि ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो गई।
Akshay Kumar: फिल्म 'बेल बॉटम' को पाकिस्तान विरोधी बताने पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, बोले- यह सिर्फ एक...

10 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : social media
भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री रानी चटर्जी जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को काफी क्लोज रखना पसंद करती हैं। इन सबके बावजूद एक स्टार होने की वजह से उनके बारे में कई बार निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। अक्सर उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जाते रहते हैं। अब अभिनेत्री ने इसी बारे में एक वीडियो साझा किया है।
Rani Chatterjee: जब रानी चटर्जी सुनती हैं अपने चार अफेयर होने की खबरें, ऐसा होता है अभिनेत्री का रिएक्शन
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में हेरा फेरा का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। जब से 'हेरा फेरी 3' को बनाने की चर्चा शुरू हुई है तभी से फैंस अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले अक्षय ने इस पर एक बड़ा खुलासा करते हुए फैंस को निराश कर दिया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री को लेकर काफी चर्चा चल रही थी, लेकिन लगता है कि फैंस की निराशा को देखते हुए फिल्म के निर्माता अब प्रशंसकों जल्द ही खुशखबरी दे सकते हैं। 
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, राजू के किरदार में वापसी करेंगे अक्षय कुमार?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें