फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: कहां गुम थीं पूनम पांडे? अफवाह के बाद उठे थे ये सवाल, किसी के पास नहीं मिला जवाब

Sat, 03 Feb 2024 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
शुक्रवार को पूनम पांडे के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी। अब 24 घंटे बाद शनिवार को वे खुद सामने आई हैं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये खबर वायरल कराई। हालांकि, शुक्रवार को जब पूनम के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई सवाल भी उठे। कोई इस मसले पर बात तक करने को राजी न था। सवालों के जवाब किसी के पास नहीं थे। अभिनेत्री लोखंडवाला के जिस एरिया में रहती हैं, उस बिल्डिंग के पार्क में कोई भी उनके निधन से जुड़े सवाल का जवाब देने को राजी नहीं था। इतना ही नहीं, मुंबई के वर्ली में रहने वाली पूनम पांडे की बहन ने तो अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
शुक्रवार सवेरे पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुबह एक पोस्ट साझा किया गया। ये पोस्ट पूनम के मैनेजर की तरफ से था। इसमें लिखा गया कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है। इसके बाद उनकी पोस्ट पर कई प्रशंसकों ने कमेंट किए और लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह किसी तरह की फेक न्यूज या मजाक न हो। हालांकि, इस बीच फिल्म जगत के कई सितारों ने पूनम को श्रद्धांजलि दे डाली। हर कोई हैरान नजर आया। इस बीच पूनम पांडे के निधन की खबर के बीच कई सवाल भी खड़े हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
निधन की खबर के बीच हर कोई जानना चाह रहा था कि अभिनेत्री का शव कहां है? उनका निधन कहां हुआ? लेकिन, न तो पूनम का कोई परिजन इन सवालों का जवाब दे पाया और न ही उनकी सोसाइटी में कोई इस पर बात करने को राजी हुआ। पूनम लोखंडवाला में जिस बिल्डिंग में रहती हैं, वहां कोई बात करने तक को तैयार नहीं था। पूनम की बहन मुबंई के वर्ली में ही रहती हैं। लेकिन फिलहाल उनका मोबाइल बंद था।
Raveena Tandon: 90 के दशक में रवीना ने छोड़ी थी शाहरुख खान की चार फिल्में, अभिनेत्री ने वजह का किया खुलासा

4 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे के पीआर मैनेजर ने तो इतना तक कह दिया कि अभिनेत्री का शव उत्तर प्रदेशन में ही कहीं है। वहीं, का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर से है। लेकिन, एक्ट्रेस कभी वहां नहीं गईं। वहीं, पूनम पांडे की मां का फोन भी पहुंच से बाहर रहा। हालांकि, आज सारी सच्चाई सामने आ गई है। पूनम पांडे सही-सलामत हैं। 
100 Crore Club: इन सितारों के खाते में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, दबंग और खिलाड़ी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे के निधन की खबर पर प्रशंसकों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल रहा। पूनम के ड्राइवर ने अमर उजाला को बताया था, 'कल शाम तक वे बांद्रा अपने फ्लैट में थीं और अचानक कहीं निकल गईं। वहीं, पूनम के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने शुक्रवार को यह कहा कि पूनम को कुछ नहीं हुआ है। 
Next Goal Wins Review: बॉक्स ऑफिस पर एक और बायोपिक ढेर, इस बार लगा हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक का नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें