परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि उन्हें पहली बार राघव से मिलने पर ही इस बात का तो एहसास हो गया था कि वे दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हैं। लेकिन, ये नहीं पता था कि राघव कौन हैं? और सिंगल हैं भी या नहीं। परिणीति ने कहा,‘जब मैं पहली बार राघव से मिली, तो मुझे ऐसा लगा कि हमें नियति ने एक-दूसरे से मिलाया है और हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। शायद राघव ही वह हैं, जिनका वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।’