फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ड्रग्स केस में आर्यन के खिलाफ नहीं मिला सबूत और शुरू हुआ 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 20 Nov 2021 07:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, IFFI - फोटो : Social Media
क्रूज डग्स के मामले में आर्यन खान और उनके दो साथियों की जमानत मंजूर करने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को वृस्तृत फैसले की कॉपी जारी की। इसमें अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने ड्रग्स से संबंधित कोई अपराध करने की साजिश रची थी। मालूम हो कि जस्टिस एन डब्ल्यू संब्रे की एकल पीठ ने 28 अक्तूबर को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत स्वीकार कर ली थी। अदालत ने यह भी कहा कि आर्यन के फोन से जो व्हॉट्सएप चैट सामने आए हैं उनमें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है जिससे यह पता चले कि उन तीनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कोई अपराध किया है या साजिश रची है।
 
Drug Case: नहीं मिले आर्यन खान और उनके साथियों के खिलाफ ठोस सबूत, अदालत ने आदेश में किया स्पष्ट

 
विज्ञापन

2 of 10
IFFI - फोटो : Twitter
भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। कोरोना महामारी के बाद से गोवा में आयोजित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी 
 
IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में OTT प्लेटफार्म्स को जगह मिलने से खुश हैं अनुराग ठाकुर


 
विज्ञापन

3 of 10
कंगना रणौत का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों विवादित कृषि क़ानूनों को रद्द करने का एलान किया। इसके बाद से कंगना रणौत लगातार नाराज दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस को हमेशा निशाने पर लेने वाली कंगना ने इस बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है। कंगना ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन एक महिला प्रधानमंत्री को मत भूलना जिसने इनको अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। कंगना आगे लिखती हैं, उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के इतने दशक के बाद भी… आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये… इनको वैसा ही गुरु चाहिए।''
 
बयान: अब इंदिरा गांधी की फैन हुईं कंगना, बोलीं- उस प्रधानमंत्री ने देश के टुकड़े नहीं होने दिए, इन खालिस्तानियों को मच्छरों की तरह कुचल दिया था




 

4 of 10
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में आए हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे। करण जौहर की इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को अचानक बाहर कर दिया था। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अनाउंमेंट किया था कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन दिनों धर्मा प्रोडक्शन ने इसकी वजह भी नहीं बताई थी जिससे कार्तिक के फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब कार्तिक ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
 
प्रतिक्रिया: कार्तिक आर्यन ने ‘दोस्ताना 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, फिल्म से बाहर किए जाने पर कही बड़ी बात




 
विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत-नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
बॉलीवुड एक्टर कंगना रणौत (Kangana Ranaut) का विवादों से गहरा नाता है। बीते रोज प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया, गुस्से में कंगना ने देश को जिहादी ही करार दे दिया। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।' देश के आजादी को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में आईं कंगना ने एक और विवादास्पद बात कही है। उनका मानना है कि सरकार गलत का साथ दे रही है। कंगना ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें लिखा है- प्रधानमंत्री की मंशा अच्छी है। वह "पग" का बहुत अधिक सम्मान करते हैं। लेकिन जो ताकतें जमीन पर विरोध कर रही थीं, वे इसे अपने सामने सरकार के आत्मसमर्पण के तौर पर देखेंगी। इतिहास इस बात को प्रमाणित करता है कि जुझारू लोगों की गलत मांगों को पूरा करना केवल और अधिक आक्रामकता को प्रोत्साहित करता है।
 
Farm laws repeal: पीएम के फैसले के खिलाफ हुईं कंगना रणौत, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है
विज्ञापन

6 of 10
दिलीप घोष, अपर्णा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पद्म श्री पुरस्कार विजेता अपर्णा सेन ने बीते सोमवार को कोलकाता के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में BSF पर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों को कथित रूप से ‘बलात्कारी’ और ‘हत्यारा’ कहा था। इस बयान के बाद सेन को बीजेपी नेता अनिर्बान गांगुली ने कानूनी नोटिस भेजा। अब इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने एएनआई से कहा- वे देशद्रोही हैं... देश के पक्ष में जो कुछ भी है, वे उसका विरोध करते हैं। चाहे भारतीय परंपरा हो या हिंदुत्व। ये वही लोग हैं जो देश से शोहरत, दौलत कमाते हैं।
 
BSF पर ‘विवादित टिप्पणी: दिलीप घोष ने अपर्णा सेन को बताया देशद्रोही, कहा- ये लोग देश से शोहरत कमाते हैं और...




 
विज्ञापन

7 of 10
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत ने निखिल जैन के साथ हुई अपनी शादी को अवैध बताया था और उनकी इस बात को कोलकाता कोर्ट ने भी सही ठहराया है। कुछ दिनों पहले ही कोर्ट का फैसला सामने आया, जिसमें बताया गया कि नुसरत और निखिल की शादी अवैध हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या नुसरत ने यश दासगुप्ता संग सच में शादी कर ली? क्योंकि एक्ट्रेस लगातार यश के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं लेकिन वह यश संग अपने रिश्ते पर चुप्पी नही तोड़ रही हैं। इन सबके बीच नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
 
सोशल मीडिया: नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग तस्वीर शेयर कर मांगा आशीर्वाद, कोर्ट ने एक्ट्रेस की पहली शादी को बताया है अवैध


 

8 of 10
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। वहीं अब फैंस स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसकी तैयारियां भी दोनों परिवार ने शुरू कर दी हैं। लेकिन अब तक कटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते या फिर शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए बैठे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए अपनी शादी की घोषणा करेंगे, जिससे उनके फैंस काफी खुश होंगे।
 
रिपोर्ट: कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द अपनी शादी का करेंगे एलान, नोट जारी कर फैंस को करेंगे खुश!


 

9 of 10
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
फिल्म यारियां से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। रकुलप्रीत सिंह जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के 12वीं मंजिल पर आग लग थी। हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है।
 
हादसा: रकुलप्रीत सिंह की बिल्डिंग में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

 
विज्ञापन

10 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद गरीबों के मसीहा तो हैं ही साथ ही वह फैमिली मैन भी है। जब सोनू अनजान लोगों के लिए इतना कुछ कर सकते हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपने परिवार के सदस्यों को कितना प्यार करते होंगे। सोनू इसकी झलक तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को भी दिखाते रहते हैं।सोनू ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वह अपनी भांजी नायरु को स्कूल के लिए तैयार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह नायरु के बाल की चोटी बनाते दिख रहे हैं साथ ही वह बात भी कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि, 'एक समय ऐसा था जब मां हमें तैयार करती थी स्कूल जाने के लिए अब मैं नायरु को कर रहा हूं। नायरु मैं तेरी इतनी जबरदस्त चोटी बनाई है कि तेरी टीचर बोलेगी क्या डिजाइनर चोटी बनाई है। इसके बाद वह नायरु से पूछते हैं कि तुम स्कूल में क्या बोलोगी? तो बच्ची कहती है मैं बोलूंगी मामू ने चोटी बनाई है, लेकिन अच्छी नहीं बनी तो मैम मारेंगी'।
 
वीडियो: सोनू सूद ने बनाई भांजी की डिजाइनर चोटी, बोले- जिसको बनवानी हो मेरे पास आए




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें