फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: हेमा मालिनी को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मान, मिला इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Sat, 20 Nov 2021 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : PIB

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को शनिवार, 20 नवंबर को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पुरस्कार से सम्मामित किया। भारत का 52वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो चुका है, जो 28 नवंबर तक जारी रहेगी।

यह पहली बार है जब कोरोना महामारी के बाद गोवा में किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के लिए 95 देशों की करीब 624 फिल्मों को शामिल किया गया है। इस समारोह का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के अलावा मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को भी इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म निर्देशक इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कार्सेसी को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल पहली बार इस समारोह में ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया जा रहा है। इस बारे में अपने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म भी आईएफएफआई में भागीदारी निभा रहे हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से 75 रचनात्मक युवाओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए चुना गया है, जिससे उन्हें अनुभव मिल सके।

 

4 of 5
IFFI - फोटो : Twitter

समारोह का 52वां संस्करण एक हाइब्रिड रूप में आयोजित किया जाएगा। हर साल इस दौरान देश- दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं। वहीं, महोत्सव में पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म को भी शामिल किया गया। इसके लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म को आमंत्रित किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म "कूझंगल" - फोटो : सोशल मीडिया

52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान समारोह में कई सारी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें अ संडे इन द कंट्री, ऑल द मनी इन द वर्ल्ड, ब्रेथलेस आदि फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही अकादमी अवार्ड्स, 2022 के लिए भारत की प्रविष्टि तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ को भारतीय पैनोरमा सेगमेंट में दिखाया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें