फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार प्रीति जिंटा

Mon, 12 Feb 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2 की सफलता के बाद फैंस को सनी देओल की आगामी फिल्म लाहौर 1947 का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। वहीं, इसके निर्देशन राजकुमार संतोषी हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में पहली बार इन दिग्गजों की तिकड़ी एक साथ दिखेगी। यही वजह है कि सिनेप्रेमी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म से प्रीति जिंटा भी अभिनय के दुनिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। फर्ज, द हीरो और भैयाजी सुपरहिट जैसी फिल्मों के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जादू चलाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म और सनी-प्रीति की जोड़ी पर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने हाल ही में अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा, ''लाहौर 1947 के जरिए प्रीति  लंबे समय के बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री की वे सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे हर किरदार में खुद को पूरी तरह से झोंक देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वे उसी किरदार के लिए बनी हैं।'

4 of 5
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी और प्रीति की जोड़ी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “दिलचस्प बात यह है कि इस ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। इसके अलावा सबसे जरूर बात यह है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐसी ही जोड़ी की तलाश थी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'लाहौर, 1947' की शूटिंग आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो गई है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इससे पहले कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। दोनों एक साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' हिट फिल्में दे चुके हैं। 
Vetri Duraisamy: निर्देशक वेट्री दुरईसामी का शव सतलुज नदी के किनारे मिला, नौ दिन से चल रहा था तलाशी अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें