प्यार के सप्ताह में फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर दर्शकों को वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' का तोहफा दे रहे हैं, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में छह अलग अलग कपल की प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी यह वेब सीरीज वास्तविक जीवन की प्रेम कहानियों पर आधारित है। आज सोमवार, 12 फरवरी को वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें करण जौहर समेत कई सितारों ने शिरकत की।