बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और कुणाल खेमू ने सोमवार को सोहा अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोहा अली खान 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 अक्तूबर 1978 को दिल्ली में हुआ था। साल 2015 में उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से विवाह किया। सोहा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बहन और करीना की ननद हैं। करीना कपूर खान ने सोहा और कुणाल की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और उसके कैप्शन में एक मजेदार किस्सा भी लिखकर शेयर किया।
एक गिलास पानी से चिकन धो रही थी सोहा
करीना कपूर खान ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि जब वो सोहा अली खान के साथ पहली बार मालदीव छुट्टी बिताने गई थीं, तो उन्होंने उसे एक गिलास पानी से चिकन को धोते देखा था।