'द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा प्रभु लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य संग अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी। इस खबर ने उनके फैंस को दुख दिया है। हालांकि सामंथा ने इस बात को खुशी खुशी स्वीकार किया है और सोशल मीडिया पर भी उनकी हलचल बढ़ गई है। नागा से तलाक की घोषणा के बाद सामंथा ने पहला पोस्ट साझा किया है।
सामंथा ने साझा किया पोस्ट
सामंथा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो प्लेन के अंदर से बाहर के दृष्य को कैमरे में कैद रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक गाना भी लगाया जिसके बोल हैं, 'अगर मुझे दुनिया बदलनी है तो मुझे खुद को बदलना होगा। मुझे अपना बिस्तर ठीक करना चाहिए, अपने शेल्फ की गंदगी भी हटानी चाहिए। मुझे दिन भर बिस्तर पर पड़े नहीं रहना चाहिए'।