साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। 'पुष्पा द राइज' और 'आरआरआर' के बाद अब सिनेमाघरों में 'बीस्ट' और 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज होने के लिए तैयार है। इन सबके बीच अब साउथ सिनेमा के फैंस अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसका ट्रेलर अब सामने आ गया है। रामचरण और चिरंजीवी स्टारर इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी झलक फिल्म के टीजर मे फैंस देख चुके हैं लेकिन ट्रेलर इस एक्शन के लेवल को एक पायदान और ऊपर लेकर गया है।
साल 2022 में आने वाली कंगना रणौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए 20 मई को आएगी। बता दें कि आज ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का टीजर भी रिलीज हुआ है। मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म की भव्यता को दर्शाने वाला पहला लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में कंगना रणौत सात अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं।
'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी थी। लेकिन तीन दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाए जाने को लेकर क्या कारण हो सकते हैं इसके कयास लगाए जा रहे हैं। 14 अप्रैल को जर्सी के साथ यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' भी रिलीज होने वाली थी। वहीं, 13 अप्रैल को रिलीज हो रही 'बीस्ट' के मैदान में उतरने से तीनों फिल्मों में क्लैश होने वाला था। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कहीं जर्सी के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर से डरकर ही रिलीज डेट को आगे तो नहीं बढ़ा दिया है।
द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त सफलता के बाद अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को इस फिल्म के सेट का एक वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहली फिल्म सारांश कर रहे थे उस समय सूरज सेट पर एक सहायक और क्लैप बॉय के रूप में काम करते थे। अनुपम की ओर से शेयर की गई क्लिप में वह ऊंचाई का क्लैपर बोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे ही इसे लेकर चर्चाएं भी तेज होती जा रही हैं। कपल की इस सीक्रेट मैरिज को लेकर बीते कई दिनों से लगातार तरह- तरह की खबरें और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधने वाले रणबीर और आलिया की वेडिंग डेट को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है, लेकिन फिर भी मुंबई स्थित रणबीर कपूर के पुश्तैनी घर की सजावट इस बात को बताने के लिए काफी है कि जल्द ही इस घर में कोई मंगल कार्य होने वाला है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने सकते हैं। शादी से जुड़ी सारी तैयारियां लगभग हो गई हैं। आरके स्टूडियो और कृष्णा राज बंगले को भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। खबर है कि रणबीर और आलिया इसी बंगले में सात फेरे लेने वाले हैं। फैंस भी रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी हर खबर का अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। दोनों की शादी को लेकर बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त ने दोनों को शादी के लिए बधाई दी और रणबीर को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुनकर आलिया का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा।
कटरीना कैफ आए दिन अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में बनी रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपने फैशन सेंस से भी इंप्रैस करती हैं। 'टाइगर 3' स्टारर कटरीना अपने उसी फैशन सेंस की वजह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार उनके स्टाइल ने कटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों को हवा दे दी है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुई एक्ट्रेस की फोटोज देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया है कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं?
अजय देवगन अपनी बेटी नीसा देवगन के साथ
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बात की। इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। अभी तक नीसा ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वह फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है। देखते हैं कि आगे चलकर क्या होता है।
अनुष्का शर्मा अपनी नई फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए लॉर्ड्स सहित तीन बड़े स्टेडियम में शूटिंग करेंगी। एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स के साथ एक नए स्पॉन्सरशिप डील की घोषणा की है, जो 2022 सीजन के लिए हेडिंग्ले में मुख्य प्रायोजक के रूप में नजर आएगा।
राणा दग्गुबाती, एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर बहुत जल्द 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है। ये फिल्म अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम नाम के दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। एस एस राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में नजर आए राणा दग्गुबाती को 'आरआरआर' बहुत पसंद आई है। उन्होंने इस फिल्म की कामयाबी के लिए एस एस राजामौली को बधाई भी दी है।