फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कैमरे से बचते दिखे आमिर और साजिद मामले में स्वाति मालीवाल को धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 12 Oct 2022 07:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ हलचल होती रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानना चाहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों से जानते हैं कि सिनेमा जगत में आज क्या कुछ हलचल हई...
विज्ञापन

2 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के साथ-साथ आगामी मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' टिकट खिड़की पर फेल रही, वहीं 'आदिपुरुष' में उनके लुक को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में अब खबर है कि सैफ अली खान ने एक बिल्डर से तंग आकर उस पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने उससे हर्जाने की मोटी रकम की मांग भी की है। 

Saif Ali Khan: बिल्डर की इस हरकत के बाद सैफ अली खान ने दर्ज कराया केस, मांगा इतने करोड़ का हर्जाना
विज्ञापन

3 of 11
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' ने 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी शामिल थे। रिलीज के बाद जहां फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था, तो कुछ दिनों बाद ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ धीमी पड़ गई। इमोशन और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर 'गुडबाय' अब ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। जो लोग फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं और देखना चाहते हैं तो वह घर बैठे ही इसका आनंद ले सकते हैं। 

GoodBye On OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘गुडबाय’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 11
डबल एक्सएल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डबल एक्सएल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। जहां पिछले दिनों खुलासा हुआ था कि 'डबल एक्सएल' के जरिए सोनाक्षी सिन्हा और कटरीना कैफ आपस में बॉक्स ऑफिस भिड़ती नजर आएंगी, वहीं बीते दो दिन से यह फिल्म शिखर धवन के बॉलीवुड में डेब्यू के कारण चर्चा बटोर रही है। ऐसे में यह फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। इसी बीच आज सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। तीन मिनट के इस ट्रेलर में हुमा, सोनाक्षी, शिखर धवन को देख प्रशंसक फिल्म में उनके अभिनय के साथ-साथ इसकी कहानी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

Double XL: सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
एलनाज नोरौजी - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के हिजाब को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक तरफ ईरान में पुलिस हिजाब न पहनने पर लड़कियों को हिरासत में ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ, भारत में इसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिजाब विवाद में कूदी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ईरान में महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया है। 

Iran Hijab Row: हिजाब के विरोध में उतरीं एलनाज नोरौजी, बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा- 'माय बॉडी माय चॉइस'
विज्ञापन

6 of 11
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखना स्वाति मालीवाल को भारी पड़ रहा है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें दुष्कर्म की धमकी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं। 

Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम
विज्ञापन

7 of 11
मार्वल फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। प्रशंसकों को अब अपनी पसंदीदा फिल्मों का सिनेमाघरों में लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक फेस 4 और 5 में, कई सुपरहीरो की वापसी हाेने वाली थी। हालांकि, डिज़्नी ने रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल 3, ब्लेड और फैंटास्टिक फोर सहित प्रमुख फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन करने की घोषणा कर दी है। 

Marvel Films: एमसीयू ने अचानक पोस्टपोन की पांच फिल्मों की रिलीज, हैरान रह गए फैंस

8 of 11
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी में चर्चा में है। पिछले दिनों पुराने तारक मेहता के शो छोड़ने को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। अब खबर आ रही है कि दिशा वकानी यानि दयाबेन को कैंसर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है। लेकिन ये खबर कितनी सच है, इस बारे में जेठालाल ने खुलासा किया है। बता दें कि दयाबेन यानि दिशा वकानी पिछले काफी समय से तारक मेहता में नजर नहीं आ रही हैं। अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं है कि दयाबेन शो में नजर आएंगी या नहीं।  

TMKOC: हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई

9 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'मिली' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर पर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने के बाद, अब जान्हवी, मलयालम सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म 'हेलेन (2019)' का हिंदी रीमेक लेकर आ रही हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब जान्हवी, अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन वेंचर में दिखाई देने वाली हैं। 

Mili Teaser Out: माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर

10 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपने एक नए विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस ऐड की वजह से उन्हें लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार को उन्हें लंबे समय बाद मुंबई में देखा गया। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan: विज्ञापन विवाद के बाद कैमरे से बचते नजर आए आमिर खान, मास्क से छिपाया चेहरा 
 
विज्ञापन

11 of 11
विजय देवरकोंडा और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और करण जौहर ने हाल ही में फिल्म लाइगर में एक साथ काम किया था। फिल्म में विजय ने लीड रोल निभाया था जबकि इसके प्रोड्यूसर करण थे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल साबित हुई थी। इस बीच खबर है दोनों एक नए प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही एक साथ आ सकते हैं।

Bollywood: लाइगर के बाद फिर साथ आएंगे करण जौहर-विजय देवरकोंडा, इस बार ऐसी होगी फिल्म की कहानी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें