ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक के बाद एक सितारे इसका रुख करते नजर आ रहे हैं। इसमें अब नया नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी जुड़ गया है। अनन्या वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं। अनन्या को ओटीटी पर लॉन्च करने का जिम्मा भी फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने उठाया है। इसी बीच सीरीज का ट्रेलर भी जारी हो गया है जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां अनन्या हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं तो वहीं करण जौहर और सीरीज की अन्य कास्ट को भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते देखा गया। आइए 'कॉल मी बे' ट्रेलर लॉन्च इवेंट की झलकियों पर गौर फरमा लेते हैं-