फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: क्या भूल भुलैया 3 में विशिष्ट भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा

Tue, 20 Aug 2024 05:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में भूल भुलैया का नाम जरूर शामिल किया जाता है। साल 2007 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही थी। आज भी इस फिल्म लोग छोटे पर्दे या फिर ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। वहीं, इसके कई वर्ष बाद जब निर्मताओं ने भूल भुलैया 2 को अक्षय के बिना बनाने का एलान किया तो फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए। लोगों के मन में यह संदेह था कि इस फिल्म के साथ वह न्याय कर सकेंगे या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 2 - फोटो : यूट्यब
हालांकि, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया ने बड़े पर्दे पर खूब कमाल दिखाया। फिल्म साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद कार्तिक की भी लॉटरी लग गई और उनकी गिनती उभरते हुए सुपरस्टार्स में होने लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अब कार्तिक जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में विद्या बालन की वापसी होने जा रही है। ऐसे में यह कयास भी लगने शुरू हो गए कि फिल्म में अक्षय कुमार भी विशिष्ट भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस बात की लगातार हो रही चर्चा के बीच अब अक्षय कुमार ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

4 of 5
भूल भुलैया - फोटो : यूट्यूब
हाल ही में अक्षय ने स्पष्ट किया है कि वह भूल भुलैया 3 में कार्तिक, विद्या और तृप्ति के साथ नजर नहीं आएंगे। विशिष्ट भूमिका के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता ने जवाब दिया, "नहीं, बिल्कुल नहीं। यह फर्जी खबर है।" अभिनेता के इस बयान से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर होगी, लेकिन उनके प्रशंसक स्त्री 2 में उनके कैमियो रोल का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'खेल खेल में' शूटिंग सेट की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में रिलीज हुई है। इस फिल्म से अभिनेता ने कॉमेडी शैली में वापसी की है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। 
Call Me Bae: ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर जारी, अनन्या का दिखा शानदार स्क्रीन प्रजेंस, दोस्तों ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें