सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि कुछ दिनों पहले उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि उनके हृदय में 95 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग भी हैरान रह गए थे। Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत के बाद टूट चुकी हैं मां वनीता शर्मा, दो बार किया गया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रीटमेंट के बाद अब एक्ट्रेस की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अब वापस से वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। सुष्मिता ने हाल ही में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फोटो में वह स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि कार्डियालॉजिस्ट की इजाजत के बाद उन्होंने वर्कआउट दोबारा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। Dhoom 4: सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी सिद्धार्थ आनंद और SRK की जोड़ी, 'धूम 4' को लेकर हुआ बड़ा एलान
विज्ञापन
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आपको वापस देखकर बहुत अच्छा लगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैम आप प्रेरणा हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैंने भी व्हील योगा ट्राई किया है। यह बहुत शानदार है।'' इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। Shabana Azmi Holi 2023: मुंबई में होली की धूम, शबाना आजमी के घर रंग जमाने पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे