फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: प्रकाश राज के खिलाफ FIR की मांग और बिग बी ने बताया सेहत का हाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 07 Mar 2023 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
प्रकाश राज, अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
सिनेमा की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हंगामा...विवाद.. से लेकर पार्टी तक होती ही रहती है। ऐसे में सिनेप्रेमी इस सितारों की इस दुनिया के पल-पल का अपडेट रखना चाहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई सिने जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर, अजय देवगन, लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिलहाल, रणबीर, लव और श्रद्धा कपूर जोर शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में लव ने एक बातचीत के दौरान अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसे वह अजय देवगन और रणबीर के साथ बनाने वाले थे। दरअसल, लव एक एक्शन ड्रामा फिल्म बनाने की तैयारी में थे, जिसमें दोनों सितारों को  कास्ट जाना था, लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। अब उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 
Luv Ranjan: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा

विज्ञापन

3 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शमास - फोटो : social media

पिछले काफी समय से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में चल रहे हैं। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी और उनके बीच जहां मामला खराब होता जा रहा है, वहीं इसी नवाजुद्दीन की मेड ने दुबई से एक वीडियो शेयर कर उनपर तरह-तरह के इल्जाम लगाए थे। लेकिन, तुरंत ही उसने अपना बयान बदल दिया था। हालांकि, अभिनेता की पत्नी ने उनपर रेप केस दर्ज कराते हुए और गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां एक तरफ नवाजुद्दीन पत्नी की तरफ से चल रही मार झेल रहे हैं, वहीं उनके भाई शमास खान भी अभिनेता पर रोज नए आरोप लगा रहे हैं। आज उन्होंने होली के अवसर पर फिर एक बार ऑडियो जारी कर नवाज पर अपने स्टाफ को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।  
Nawazuddin Siddiqui: अपने स्टाफ को पीटते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! भाई शमास ने अभिनेता पर फिर लगाए गंभीर आरोप

 

4 of 11
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media
चार साल बाद सिनेमाई पर्दे पर जादू बिखेरने के बाद अपने आप को हकीकत में बॉलीवुड का बादशाह साबित करने वाले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का खुमार लोगों के सिर से अभी उतरा भी नहीं है कि अभिनेता की अगली फिल्म चर्चा में आने लगी है। 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर मचाए गए धमाल के बाद अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। 'जवान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों खबर आई थीं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में किंग खीन के साथ नजर आएंगे, हालांकि यह झूठी साबित हुईं। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में साउथ के एक बड़े सितारे का नाम फिल्म से जुड़ता बताया जा रहा है। 
Jawan: SRK की फिल्म को लेकर आया अपडेट! जवान में अल्लू अर्जुन नहीं किंग खान को मिलेगा इस साउथ सुपरस्टार का साथ
विज्ञापन

5 of 11
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media

बॉलीवुड जगत के सबसे लोकप्रिय कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस सिड और कियारा को एक-साथ देखकर काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। अब हाल ही में, होली के त्योहार पर सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और कियारा की तस्वीर साझा की है।
Kiara-Sidharth: शादी के बाद सिड-कियारा ने मनाई पहली होली, तस्वीर साझा कर कहा- पहली होली मिसेज के साथ

विज्ञापन

6 of 11
अभिनेता बाला - फोटो : Social media

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता बाला को आज मंगलवार यानी सात मार्च को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता लीवर से संबंधित बीमारी जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह पहले भी अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी।
Bala: मलयालम अभिनेता बाला अस्पताल में भर्ती, लीवर संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित

 

विज्ञापन

7 of 11
प्रकाश राज - फोटो : social media

अभिनेता प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। शशांक झा नाम के सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने तमिलनाडु पुलिस को टैग करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किया, एफआईआर की। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। जिसपर कन्नड़ भाषा मे लिखा है कि मैं हिंदी नहीं जानता हूं जाओ...। इसी पर अब सारा विवाद छिड़ गया है।
Prakash Raj: प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर छिड़ी जंग, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग, जानिए क्या है मामला

 

8 of 11
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता और अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए थे और अपनी प्रेम कहानी भी बताई थी। इसके साथ उन्होंने यह घोषणा की थी कि वह पूरे रीति-रिवाजों के साथ भी फहाद के साथ शादी करेंगी। स्वरा और फहाद की शादी का कार्ड भी छप चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Swara Bhasker: स्वरा ने ‘हम कागज नहीं दिखाएंगे’ के नारे के साथ छपवाया शादी का कार्ड, फहाद संग बताई लव स्टोरी

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : insta
आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट को साल 2023 की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मिला बड़ा सम्मान, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम

10 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते काफी वक्त से आदिल खान दुर्रानी के संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। आदिल के धोखे के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और उन्होंने बताया कि अब एक नया घर और कार भी ली है। इस दौरान वह आदिल को याद कर रोने लगी थीं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने दुबई में लिया नया घर और कार, पैपराजी संग बातचीत के दौरान आदिल को याद कर हुईं भावुक

 

विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते दिन फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। एक सीन करते वक्त उनकी पसली में चोट लग गई थी, जिसके बाद अभिनेता मुंबई वापस आ गए थे। अब बिग बी ने अपने व्लॉग में अपनी सेहत का हाल बताया है। बिग बी का कहना है कि उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बता दें कि इस वक्त अमिताभ बच्चन की उम्र 80 साल है और फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद अब वह प्रोजेक्ट के में एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी सेहत का हाल, एक्शन सीन शूट करने के दौरान पसली में आई थी चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें