चक दे इंडिया
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चक दे गर्ल्स बनी फिल्म की अभिनेत्रियां
फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लिए जिन 16 अभिनेत्रियों का चयन किया गया वे सब सामूहिक रूप से ‘चक दे गर्ल्स’ के नाम से मशहूर रही हैं और अब भी इन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है। फिल्म में जो 16 अभिनेत्रियां परदे पर खिलाड़ियों के तौर पर दिखाई दीं, उनमें शामिल हैं, विद्या मालवडे, अनाइता नायर, तान्या अबरोल, शिल्पा शुक्ला, आर्या मेनन, शुभी मेहता, चित्राशी रावत, किमी लालडावला, मैसोचॉन जिमिक, सैंडिया फुरटाडो, निकोला सिक्वेरा, सगारिका घाटगे, किंम्बरली मिरांडा, सीमा आजमी, रेनिया मैस्करहनस और निशा नायर। इनमें से चित्राशी, सैंडिया और रेनिया का चयन तो सिर्फ इसीलिए हुआ कि वे हॉकी बढ़िया खेल लेती थीं। स्क्रीन अवार्ड्स में इन सारी लड़कियों को चक दे गर्ल्स के तौर पर मंच पर बुलाया गया और सबको सामूहिक रूप से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसेस का पुरस्कार दिया गया। फिल्म में दिखाया गया है कि सागरिका घाटगे के किरदार का एक क्रिकेटर के साथ अफेयर चल रहा है और निजी जिंदगी में सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान से ही शादी की है।
https://www.youtube.com/watch?v=fPGJ2QwIvzk