अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन इस वक्त सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार के साथ शाहरुख खान और अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके वायरल होने के बाद से ही अक्षय कुमार, नेटिजन्स के निशाने पर हैं। ट्रोल्स, पिछले वर्ष इससे दूरी बनाने का वादा करने के बाद ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए अक्षय की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है, और वापसी की फर्जी खबर को खारिज कर दिया है।