फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chori Mera Kaam: जब दिग्गज सितारों ने धरा शातिर चोर का रूप, नागेश्वर राव से ज्वेल थीफ तक 10 फिल्मों की कहानी

Mon, 09 Oct 2023 10:49 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
चोरी पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुई 25 करोड़ रुपये की कीमत के जेवरात की चोरी और इस महीने रिलीज होने जा रही दक्षिण के सबसे बड़े चोर नागेश्वर राव से प्रेरित फिल्म ने सिनेमा में चोरों पर बनी फिल्म को फिर से फोकस में ला दिया है। हीरो को ग्लैमरस चोर के रूप में पेश करने की शुरुआत भले देव आनंद की फिल्म 'ज्वेल थीफ' से मानी जाती हो लेकिन तब से लेकर आज तक चोरों की कहानियों पर कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है। सिनेमा के कई दिग्गज सितारे चोर का किरदार निभा चुके हैं और इसे चलन को काफी पसंद भी किया गया है। अब इस महीने दक्षिण के सबसे बदनाम चोर टाइगर नागेश्वर राव की असली कहानी सिनेमा घरों में दिखने वाली है। आइए बताते हैं आपको ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टाइगर नागेश्वर राव (20 अक्टूबर 2023)
साउथ सिनेमा में मास महाराजा के नाम से लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' इस महीने रिलीज हो रही है। रवि तेजा ने इस फिल्म में 1970 के दशक के सबसे मशहूर चोर टाइगर नागेश्वर राव का किरदार निभाया है। टाइगर नागेश्वर राव साहसी डकैतियों की एक श्रृंखला का मास्टरमाइंड था जो  पुलिस को चकमा देने के अपने सरल तरीके से स्थानीय किंवदंती बन गया था। वामसी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रवि तेजा के अलावा अनुपम खेर, नूपुर सेनन, रेनू देसाई, जिशु सेनगुप्ता, गायत्री भारद्वाज और मुरली शर्मा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन

3 of 11
किक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किक (25 जुलाई 2014)
‘टाइगर नागेश्वर राव’ से पहले बड़े परदे पर फिल्म 'किक' में सलमान खान ने एक चोर की भूमिका निभाई थी। वह चुराए गए पैसों से गरीबों, अनाथों और धन के अभाव में बीमारी से ग्रस्त इंसानों की मदद करता है। निर्माता-निर्देशक  साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी तथा रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिकाएं थी। दिलचस्प ये है कि फिल्म ‘किक’ उन्हीं रवि तेजा की फिल्म 'किक' की हिंदी रीमेक है जिनकी फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का मुकाबला इस साल फिल्म ‘गणपत’ से होने जा रहा है।

4 of 11
तीस मार खां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीस मार खां  (24 दिसंबर 2010)
तमाम दूसरे सितारों की तरह अक्षय कुमार ने भी फिल्म 'तीस मार खां' में एक चोर का किरदार करने का फैसला किया। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक चोर तबरेज मिर्जा भूमिका थी, जिसे दुनिया तीस मार खां के नाम से जानती है। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर चलती ट्रेन से एंटीक पीस चुराने की योजना बनाता है, जिसकी कीमत पांच सौ करोड़ रुपये है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका थी। फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर विशेष भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 11
ओए लकी लकी ओए - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओए लकी लकी ओए  (28 नवंबर 2008)
अभिनेता अभय देओल की फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' दिल्ली के शातिर चोर बंटी  की कहानी से प्रेरित थी। बंटी एक ऐसा चोर था जो अपने शातिर दिमाग से लोगों की आंखों के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस फिल्म में अभिनेता अभय देओल ने चोर बंटी की भूमिका निभाई थी। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभय देओल के अलावा परेश रावल, नीतू चंद्रा , मनु ऋषि, मनजोत सिंह और अर्चना पूरन सिंह की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन

6 of 11
बंटी और बबली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बंटी और बबली (27 मई 2005) 
फिल्म 'बंटी और बबली' में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने बड़े ही शातिर चोरों की भूमिका निभाई थी। भेष बदलकर बदलकर छोटी छोटी चोरियों को अंजाम देते -देते दोनों आगरा के ताज को भी बेच देते हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया था। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में डीसीपी दशरथ सिंह की भूमिका निभाई थी जो बंटी और बबली को पकड़ने में अपनी जोर लगा देते हैं। फिल्म के एक विशेष गीत 'कजरारे कजरारे' में ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आई थी।

विज्ञापन

7 of 11
धूम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धूम (27 अगस्त 2004)
यशराज बैनर के तले बनी 'धूम' की तीनों सीरीज में चोर के किरदार को बहुत ही जबरदस्त तरीके से पेश किया गया है। 'धूम' में जॉन अब्राहम, 'घूम 2' में ऋतिक रोशन और 'धूम 3' में आमिर खान को चोर के रूप में पेश किया गया था। 'धूम' की तीनों सीरीज जबरदस्त हिट रही। तीनों पार्ट में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा और की मुख्य भूमिकाएं थी,जबकि हीरोइनें बदलती रही। 'धूम' में ईशा देओल और रिमी सेन, 'धूम 2' में ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बसु और 'धूम 3' में कैटरीना कैफ नजर आई थी।

8 of 11
आंखें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आंखें (5 अप्रैल 2002)
निर्माता- निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'आंखें' में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल ने चोर की भूमिका निभाई थी। ये सब एक बैंक में चोरी करने जाते हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में एक बैंक कर्मचारी का किरदार निभाया था, जब उन्हें बैंक से निकाल दिया जाता है। तो, बैंक से प्रतिशोध लेने के लिए तीन अंधे व्यक्तियों को इकट्ठा करके बैंक में  चोरी का प्लान बनाते हैं।

9 of 11
कांटे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कांटे (20 दिसंबर 2002)
फिल्म 'कांटे' की कहानी लॉस एंजिल्स की पृष्ठभूमि पर आधरित है जहां पर  छह भारतीय पुरुषों को पुलिस ने बिना सबूत के हिरासत में लिया । अन्याय और प्रतिशोध की भावना से ये छहों एक बैंक में चोरी की  साजिश रचते हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, कुमार गौरव, महेश मांजरेकर, रोनित रॉय और लकी अली की मुख्य भूमिकाएं थी।

10 of 11
शालीमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शालीमार (8 दिसंबर 1978)
फिल्म 'शालीमार' बॉलीवुड की एक कल्ट फिल्म  मानी जाती है।  इस फिल्म  ने अपनी जबरदस्त  स्टोरी लाइन के चलते क्रिटिक्स की खूब  प्रशंसा बटोरी थी। इसे आज भी भारत की सर्वश्रेष्ठ चोरी वाली फिल्मों  में से एक माना जाता है। कृष्णा शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  धर्मेंद्र, जीनत अमान, सर रेक्स हैरिसन, शम्मी कपूर, जॉन सैक्सन और सिल्विया माइल्स की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन

11 of 11
ज्वेल थीफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ज्वेल थीफ (27 अक्टूबर 1967)
फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देव आनंद ने प्रिंस अमर नाम के चोर का किरदार निभाया था। विजय आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण देव आनंद ने खुद ही नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले किया था। इस फिल्म में देव आनंद के अलावा अशोक कुमार, वैजयंती माला, तनुजा, हेलेन और अंजू महेंद्रू की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें