फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrita Singh Birthday: पापा धर्मेंद्र बोले, ओए झप्पी पा ले पुत्तर, लेकिन अमृता का रूआब देख सहम गए सनी देओल

Fri, 09 Feb 2024 09:13 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म 'बेताब' से की। अमृता सिंह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की। फिल्मों में अमृता सिंह ने सनी देओल और धर्मेंद्र दोनों के साथ काम किया। 9 फरवरी 1958 को जन्मी अमृता सिंह आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रही है। आइए जानते हैं उनके साथी कलाकारों का उनके बारे में क्या कहना है...

 

विज्ञापन

2 of 9
अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब सनी ने की रिश्ते पर बात

साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से डेब्यू कर पर्दे पर रातों-रात छा जाने वाले सनी देओल और अमृता सिंह की जोड़ी के बारे में तो सभी जानते हैं। कहते हैं कि इन दोनों का लंबे समय अफेयर रहा और बाद में ब्रेकअप भी हुआ। फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी के दौरान सनी देओल का एक पुराना वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ। जिसमें  सनी देओल यह  सवाल किया गया कि क्या उन्हें अमृता सिंह के साथ डेट करने वाली अफवाह सुनकर गुस्सा आता था? इस सवाल के जवाब में सनी देओल कहते हैं, 'पिक्चर लाइन जॉइन करने से पहले देखा है मैंने... लोग क्या लिखते हैं। तो ये सब कुछ सहना पड़ता है। गुस्सा आता है कभी कभी, जब लोग  कुछ ज्यादा ही ऊटपटांग लिख देते हैं।'

विज्ञापन

3 of 9
धर्मेंद्र और अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैंने कहा, ओए झप्पी पा ले..
अभिनेत्री अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की तो वहीं वह धर्मेंद्र के साथ भी 'वीरू दादा', 'हथियार' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'बेताब' की शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया। धर्मेंद्र बताते हैं, 'इस फिल्म का गाना  'बादल यूं गरजता है' सनी और अमृता पर फिल्माया जाना था। लेकिन सनी, अमृता को गले लगाने से शरमा रहे थे, मैंने कहा भी कि, ओए अमृता नूं झप्पी पा ले...लेकिन सनी से हुआ नहीं, वह अमृता के रुआब से सहमा सा था।'

4 of 9
अनिल कपूर और अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमृता ने मुझे चेपू बोला था
अभिनेता अनिल कपूर और अमृता सिंह ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमे ‘तेरा कर्म मेरा धर्म’ ‘चमेली की शादी’ प्रमुख फिल्में रही हैं। फिल्म 'चमेली की शादी’ की शादी का एक किस्सा साझा करते हुए अनिल कपूर बताते हैं, 'उस फिल्म के लिए मुझे  मुझे सिर्फ एक लाख रुपये ही मिले थे। जब इस फिल्म के लिए अमृता सिंह से संपर्क किया गया तो अमृता सिंह ने कहा कि अनिल जितने पैसे ले रहे हैं, मैं भी उतने ही पैसे लूंगी। जब अमृता को इस बारे में पता चला कि एक लाख रुपये में मैंने ये फिल्म साइन कर ली है, वह मुझे फोन करके बोली, चेपू, लाख रुपए में तूने फिल्म कर ली। भिखारी है क्या तू? तेरे चक्कर में मुझे भी लाख रुपये में फिल्म करनी पड़ रही है।'

 

विज्ञापन

5 of 9
संजय दत्त और अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमृता मेरी बहुत अच्छी दोस्त
फिल्म 'नाम' जैसी कई फिल्मों में अमृता सिंह के साथ काम कर चुके अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अमृता सिंह के बारे में बात की थी। संजय दत्त के मुताबिक, 'अमृता सिंह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हमने एक साथ कई फिल्में की। आज भी हमारी बातचीत होती रहती है। लेकिन मेरी समझ में नहीं आता कि सैफ अली खान ने जब करीना से शादी की तो मुझे क्यों नहीं बुलाया। शायद यह उनका निजी मामला रहा है। जितनी अच्छी मेरी दोस्ती अमृता के साथ है, उतनी ही अच्छी दोस्ती सैफ के साथ भी है। सैफ और मैंने एक साथ कई फिल्में की हैं और हमने मेरे घर में कुछ अच्छे पल साथ बिताए हैं।

विज्ञापन

6 of 9
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमृता को नहीं भुलाया जा सकता
'खुदगर्ज' और 'सच्चाई की ताकत' जैसी फिल्मों में अमृता सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर चुके गोविंदा ने हाल ही एक कार्यक्रम के दौरान अमृता सिंह का बहुत बड़ा फैन बताया। गोविंदा ने कहा, 'मैं अमृता का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। अगर वह निरंतर इंडस्ट्री में काम कर रही होती तो बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन होती है। फिर भी सिनेमा में उन्होंने जिस तरह के किरदार निभाए हैं, वह काफी यादगार किरदार हैं। सिनेमा में इनका जो योगदान रहा है, उसे नहीं भुलाया जा सकता है।'
Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश

विज्ञापन

7 of 9
रेमो डिसूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिसेज ढिल्लों की भूमिका के लिए परफेक्ट
फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में अमृता सिंह को निर्देशित कर चुके कोरियोग्राफर निर्देशक रेमो डिसूजा बताते हैं, 'जब इस फिल्म की कहानी मेरे पास आई थी तभी मैंने सोच लिया था कि मिसेज ढिल्लों की भूमिका के लिए अमृता जी परफेक्ट हैं। मैंने उनसे बात की और इस किरदार को निभाने के लिए वह तैयार हो गई। मेरा यह सौभाग्य रहा है कि फिल्म में अमृता जी के साथ काम करने का मौका मिला।
TBMAUJ Day 01 Collection: गुल होगी बत्ती या रहेगा शाहिद का मीटर चालू, पहले दिन के कलेक्शन पर अटकी सबकी सांसें

8 of 9
अर्जुन कपूर और अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुनिया की सबसे सहज अभिनेत्री
अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म 'औरंगजेब' और '2 स्टेट्स' में अमृता सिंह के साथ काम कर चुके हैं। अर्जुन कहते हैं, ‘शूटिंग शुरू होने से पहले वह घबरा जरूर जाती हैं, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं और हम सब हैरान रह जाते कि उन्होंने कैसे किया। वह दुनिया की सबसे सहज अभिनेत्री हैं।'
Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से आमिर करेंगे वापसी, बोलें- तारे जमीन पर से काफी अलग होगी यह फिल्म....

विज्ञापन

9 of 9
अमृता सिंह और तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर सीन पर मेहनत प्रेरणादायक
फिल्म 'बदला' में अमृता सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी तापसी पन्नू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अमृता सिंह फोटो शेयर करके उनकी जमकर तारीफ की। तापसी पन्नू ने लिखा, 'ये फोटो तब क्लिक की गई थी जब 'बदला' का इंटरवल सीक्वेंस शूट हो रहा था। ये अमृता सिंह के साथ मेरा पहला सीन था।  मझे नहीं पता ये मेरे अंदर की सरदारनी थी या फिर कुछ और, हम दोनों की बॉन्डिंग साथ में बेहतरीन रही। वो हर सीन ऐसे करती थीं, जैसे पहली बार कर रही हों।'
TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के सीक्वल का है इंतजार, क्या शाहिद के साथ जान्हवी आएंगी नजर!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें