फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: चेन्नई में कमल हासन के साथ 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल होगा शूट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 09 Feb 2024 05:50 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन इस समय कई बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इनमें मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' भी शामिल है। इस बीच 'ठग लाइफ' की शूटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'विक्रम' अभिनेता 'पोन्नियिन सेलवन' फेम जयम रवि के साथ इसके पहले शेड्यूल की इसकी शूटिंग चेन्नई में करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्टेस की माने तो चेन्नई का शेड्यूल शूट होने के बाद फिल्म की पूरी स्टार कास्ट सर्बिया के लिए रवाना होगी, जहां इसके क्लाइमेक्स और अन्य हिस्सों को एक साथ शूट किया जाएगा। चेन्नई में फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल 30 जनवरी को खत्म हो गया है, जिसका हिस्सा कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी थे। इस दौरान फिल्म के मेगा एक्शन दृश्य को शूट किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
'ठग लाइफ' की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। कमल हासन के अलावा इसमें तृषा, जयम रवि, दुलकर सलमान, गौतम कार्तिक, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, नासर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं। 
Shahid Kapoor: अलग-अलग किरदारों के साथ खुद को भी बदलना पसंद करते हैं शाहिद, लुक को लेकर रहते हैं सर्तक

4 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
'ठग लाइफ' से पहले कमल हासन की कई अन्य फिल्में भी लाइन अप है, इनमें सुपरस्टार प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और 'केएच 237' भी शामिल है, जिसकी शूटिंग जारी है। 'अंबे सिवम' अभिनेता कमल हासन निर्देशक शनमुगम की फिल्म 'इंडियन 2' में भी नजर आएंगे, जो 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है।
TV: सीरियल के सेट पर एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हुए थे ये सितारे, आज फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके अलावा कमल हासन बेटी श्रुति हासन के लिए एक फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं। निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसे कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' (आरकेएफआई) के बैनर तले बनाया जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया। 
Chiyaan 62: चियान विक्रम की नई फिल्म में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें