फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के अलावा इस देश के ट्रैफिक नियम हैं सख्त, यहां आपकी गाड़ी तक हो सकती है नीलाम

Tue, 10 Sep 2019 09:51 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dubai traffic - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रैफिक नियमों पर काफी जॉक्स और मेम्स बन रहे हैं, इसका कारण है पूरे देश में 1 सितंबर को लागू हुआ नया मोटर व्हीकल्स एक्ट। अगर इस एक्ट की बात करें तो इसके अंतर्गत कार, बाइक चलाते वक्त लापरवाही करने से लोगों को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके लिए कुछ लोग सरकार का सपोर्ट कर रहे हैं को कुछ इसके पक्ष में नहीं है। भारत के अलावा और अन्य देशों में भी ट्रैफिक नियमों के कारण ज्यादा सजा मिलती है।यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुबई के ट्रैफिक नियमों की जानकारी...
विज्ञापन

2 of 5
dubai traffic rules - फोटो : social media
सूत्रों के मुताबिक दुबई में अगर कोई कार बिना साफ-सफाई या धुल भरी दिख गई वो भी पब्लिक पार्किंग में तो उस पर 500 दिरहम यानी 9 से 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है। इसलिए वहां गाड़ी की मेनटेनेंस पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
चूंकि लोग पब्लिक पार्किंग स्पेस में अपनी गाड़ी पार्क करके कुछ दिनों के लिए आउट ऑफ स्टेशन चले जाते हैं जिसके कारण गाड़ी गंदी हो जाती है। दुबई म्युनिसिपलटी का इस विषय पर कहना है कि धूल भरी गाड़ी गंदी लगने के साथ -साथ इमेज भी खराब करती है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार छात्र-छात्रों को दे रही है मौका, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू

4 of 5
म्युनिसिपलटी के निशाने पर वे गाड़ियां होती हैं जो काफी समय तक एक है जगह पर खड़ी होती हैं । सूत्रों की मानें तो जो नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर चेतावनी का स्टीकर लगाया जाता है। इसके साथ ही कार के मालिक को कार साफ करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- क्या है PUC सर्टिफिकेट, कैसे होती है गाड़ियों के प्रदूषण की जांच? इस पर लगेगा बड़ा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dubai International Airport
यदि कोई म्युनिसिपल द्वारा दिए गए समय के बाद भी कोई नियमों को नहीं मानता है तो म्युनिसिपलटी के लोग कार को उठाकर स्क्रैप यार्ड में भेज देते हैं। और अगर गाड़ी का ऑनर जुर्माना देने से मना करता है तो गाड़ी को नीलाम कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- क्या है बॉम्बे ब्लड ग्रुप? एक हफ्ते में अस्पतालों में बढ़ गई है इसकी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें