फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: ओवन में रखने से 16 घंटे पहले डिंपल ने कर दिया था बच्ची का कत्ल, राज छिपाने के लिए किए ऐसे-ऐसे काम

Wed, 23 Mar 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Mother Killed Daughter - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिसकर्मी भी बेरहम मां की करतूत जानकर हैरान रह गए। खुलासा हुआ है कि आरोपी मां डिंपल कौशिक ने बच्ची की हत्या चलती वाशिंग मशीन में डालकर की थी। मासूम को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी मां ने शव को 16 घंटे पलंग पर लिटाकर रखा था। राज खुलने के डर से बच्ची के शव को करीब एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया था। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि बच्ची की हत्या मुंह दबाकर हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने मासूम का बेरहमी से कत्ल किया। पुलिस अब आरोपी मां को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। ताकि पूरा सच सामने आ सके।
विज्ञापन

2 of 9
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सड़ गल गया था बच्ची का शव
16 घंटे रखे रहने के कारण बच्ची का शव काफी हद तक सड़-गल गया था। शव से बदबू भी आने लग गई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों को बदबू आने से भी बच्ची के बारे में पता नहीं चला। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का मुंह दबाकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी डिंपल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और ये पता करेगी कि उसने बेटी की हत्या कैसे की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह खुलासा होगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है।

4 of 9
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को घुमाया था
दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हुआ है। आरोपी डिंपल ने पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को भी घुमा दिया था, ताकि बच्ची को लाते और ले जाते हुए वह कैमरे में कैद न हो पाए। 

 
विज्ञापन

5 of 9
घर के बाहर मौजूद मोहल्ले वाले - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कैमरे की डीवीआर को जब्त कर लिया और इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी बच्ची को लाते और ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई है या नहीं।
विज्ञापन

6 of 9
मृत नवजात की दादी - फोटो : अमर उजाला
16 घंटे में बच्ची को किसी ने देखा ही नहीं
आरोपी डिंपल ने अपनी दो महीने की बच्ची की 20 मार्च को दोपहर 12 बजे हत्या कर दी थी। अगले दिन चार बजे तक परिवार के किसी भी सदस्य ने बच्ची के बारे में नहीं पूछा। 
विज्ञापन

7 of 9
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
कोई डिंपल से बच्ची के बारे में पूछता तो वह कहती थी वह सो रही है। गुलशन व उसके परिवार के लोग कितने असंवेदनशील है कि उन्होंने बच्ची के बारे में एक बार भी चिंता नहीं हुई। 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मां ने अकेले ही वारदात को दिया अंजाम
डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने कहा कि आरोपी डिंपल ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। उसके साथ घर का या फिर बाहरी कोई व्यक्ति नहीं था। 
विज्ञापन

9 of 9
दो घंटे बाद ओवन में मृत मिली दो माह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
जब उसने दूसरी मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया तो उस समय वह अकेली थी। मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल की करीब छह वर्ष पहले गुलशन कौशिक से शादी हुई थी। डिंपल बारहवीं पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें