मृत नवजात की दादी
- फोटो : अमर उजाला
चिराग गांव के लोगों ने बताया कि अनन्या का जन्म 27 जनवरी, 2022 को हुआ था। बच्ची की मां डिंपल कौशिश को बेटे की चाह थी। ऐसे में बेटी के पैदा होने के बाद वह परेशान रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस बात को लेकर डिंपल और उसके पति के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था।