फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO ने PF अकाउंट धारकों के लिए शुरू की यह सुविधा, ऐसा करेंगे तो तेजी से बढ़ेगा फंड

Tue, 27 Mar 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
epfo
ईपीएफओ ने वन इम्पलाई, वन ईपीएफ अकाउंट के तहत यह सुविधा शुरू की है। जिससे खाता धारकों के कनफ्यूजन दूर होंगे और साथ ही उनका फंड भी ज्यादा बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
manoj yadav - फोटो : amar ujala
देहरादून के EPFO कमिश्नर मनोज यादव ने बताया कि इस सुविधा के तहत अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं तो आप उन्हें एक्टिव यूनीवर्सल अकाउंट से लिंक करा सकते हैं। इससे आपके सभी पुराने पीएफ अकाउंट मौजूदा एक्टिव पीएफ अमाउंट में मर्ज हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
इसके तहत अगर किसी के 10 पीएफ अकाउंट है तब भी वह अपने सभी पीएफ अकाउंट को एक्टिव यूएएन से लिंक कर सकता है। 

 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसे करें मर्ज: आपको इसके लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑवर सर्विसेज विंडो में फॉर इप्लाइज ऑप्शन आएगा।  फॉर इम्पलाइज पर क्लिक करने पर सर्विसेज के तहत आपको इव इम्पलाई वन ईपीएफ अकाउंट ऑप्शन दिखेगा। वन इम्पलाई वन ईपीएफ अकाउंट पर क्लिक करने पर मल्टीपल पीएफ अकाउंट को कंसालिडेट करने का विंडो खुलेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
epfo
यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपको अपना एक्टिवेटेड यूएएन नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपको मौजूदा आईडी नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी एंटर करने के बाद आपकी तरफ से प्रक्रिया पूरी हो गई.  अब आगे का काम ईपीएफओ करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
मल्टीपल अकाउंट को एक पीएफ अकाउंट में मर्ज कराने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अब इन पीएफ अकाउंट का अलग अलग सेटलमेंट या ट्रांसफर नहीं कराना होगा। जब आपके अलग अलग पीएफ अकाउंट का पैसा एक अकाउंट में आ जाएगा और पीएफ फंड बड़ा हो जाएगा। इससे आपके पीएफ का पैसा तेजी से बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें