फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए : टोक्यो की कोच ने मेरठ में क्यों सीमा पूनिया से की मुलाकात

Tue, 20 Sep 2016 09:37 PM IST
टीम डिजिटल

सार

सीमा का हालचाल पूछने रूस से आईं कोच  
सीमा पूनिया बोलीं, टोक्यो में पूरा करूंगी रियो का सपना
विज्ञापन
1 of 4
seema
डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी सीमा पूनिया का हालचाल जानने के लिए उनकी कोच दारिया पिसालनीकोवा रूस से मोदीपुरम (मेरठ) पहुंचीं। रियो ओलंपिक के दौरान सीमा के बीमार होने पर दारिया ने दुख जताया। 
कोच 12 दिन सीमा के साथ ही रहेंगी।
विज्ञापन

‘सब कुछ बिक जाए, फिर भी करूंगी तैयारी’

2 of 4
seema
सीमा पूनिया का कहना है कि रूस में एक महीने में चार हजार डॉलर का खर्च आएगा। करीब 2 लाख 80 हजार रुपये कोच की फीस होगी। अन्य खर्च भी होगा। उनका कहना है कि फेडरेशन, सरकार या संस्था उनकी मदद करे या ना करें, इसकी चिंता नहीं है। चाहा उनका सब कुछ बिक जाए, लेकिन वह तैयारी करेंगी। 
विज्ञापन

अभी से ओलंपिक की तैयारी शुरू कर

3 of 4
seema
उन्होंने बताया कि अब तक दारिया ताजमहल, जयपुर, नई दिल्ली का चिड़ियाघर, इंडिया गेट, ऋषिकेष, मसूरी, हरिद्वार का भ्रमण कर चुकी हैं। तनाव कम करने के लिए खिलाड़ियों को घूमना चाहिए। वहीं सीमा ने विश्वास दिलाया कि वह रियो ओलंपिक का सपना टोक्यो में पूरा करेंगी। अभी से ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है। चार साल तक रूस में रहकर विदेशी कोच के साथ तैयारी करूंगी। उन्होंने बताया कि मैं अभी संन्यास नहीं लूंगी। मेडल लाने के बाद ही खेल को अलविदा कहूंगी।
विज्ञापन

पहले मेडल फिर बच्चा

4 of 4
seema
पहले मेडल फिर बच्चा
सीमा ने बताया कि अगर वह रियो में मेडल जीत जाती तो फिर खेल को अलविदा कह देतीं और अपनी गृहस्थ जीवन को आगे बढ़ाती। लेकिन अब जब तक मेडल नहीं आएगा, वह परिवार नहीं बढ़ा सकतीं। क्योंकि जब वह खुद खुश नहीं हैं तो बच्चे को क्या खुश रख पाएंगी। वह अभी 32 की हैं, 45 तक खेल सकती हैं। बकौल सीमा पति और कोच के रूप में पति अंकुश पूनिया का पूरा साथ मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें