उड़ी में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं । आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गये सर्च आपरेशन में जो सबूत मिले हैं उनसे हमले की साजिश से जुड़े कई तार पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं । देखें तस्वीरें ।
विज्ञापन
बरामद सामानों में 4 एके 47 राइफल
2 of 5
बरामद सामान
- फोटो : PTI
सेना के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हमले में बरामद सामानों में 4 एके 47 राइफल मिली हैं । साथ ही 4 ग्रेनेड लांचर समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं ।
विज्ञापन
जीपीएस की शुरूआती लोकेशन पाकिस्तान में
3 of 5
उड़ी हमले में मारे गए आतंकी
- फोटो : Amar Ujala
सेना को आतंकियों के पास से जो जीपीएस मिला है उसकी शुरूआती लोकेशन पाकिस्तान में मिली है ।
पाकिस्तान में बनी दवाएं और खाने का सामान मिला
4 of 5
सर्च ऑपरेशन
- फोटो : PTI
आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बनी दवाएं और खाने का सामान मिला है । इन सामानों पर पाकिस्तान की मोहर होने की बात सामने आई है ।
सभी सबूतों को अमेरिका की फारेंसिक लैब में भेजने की तैयारी
5 of 5
uri
- फोटो : PTI
सेना के जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान का पश्तो साहित्य भी मिला है । इन सभी सबूतों को अमेरिका की फारेंसिक लैब में भेजने की तैयारी चल रही है ।