वारदात के बारे में जानकारी करते हुए डीएसपी वीरेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मासूम बच्चे भी थे वारदात के समय
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर खुदकुशी करने वाले सुखबीर का छोटा परिवार था लेकिन खुशहाल परिवार नहीं बन पाया। सुखबीर अपनी बेटी की शादी कर चुका था। जबकि लवेश उसका इकलौता बेटा था। हत्याकांड के समय घर में लवेश के दो मासूम बच्चे भी थे। मृतक सुखबीर के बड़े भाई कृष्ण ने बताया कि वे चार भाई थे, जबकि छोटे भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। सुखबीर का घर उनके घर से थोड़ा दूर था। उन्हें तो लवेश ने फोन कर घटना के बारे में बताया तो वे यहां पहुंचे।
पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया गया है। मगर बेटे से काफी जानकारी जुटाई गई है। हत्यारे की भी मौत हो चुकी है। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर