हाथों में मेहंदी रचाए, मंडप सजाए पिया का इंतजार कर रही थी, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन थाने पहुंच गई, जानें मामला।
विज्ञापन
2 of 7
bride abscond
मामला चंडीगढ़ का है। बारात के स्वागत की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बैंक्वेट हॉल में मेहमान पहुंच गए थे, दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी रचाए बैठी दूल्हे के बारात लाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 7
bridel
मामले में दुल्हन और उसके परिजनों ने मैरिज ब्यूरो संचालक और दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उत्तरप्रदेश में सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने मैरिज ब्यूरो के जरिए अपनी बहन का रिश्ता चंडीगढ़ में तय कर दिया।
4 of 7
bride
- फोटो : demo pic
11 जनवरी को बारात आने का समय निर्धारित हुआ। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत की सारी तैयारियां कर लीं। मैरिज होम में मेहमान भी पहुंच गए, बारात के आने का ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन देर रात तक भी बारात नहीं पहुंची तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
5 of 7
bride
दूल्हे से संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। मामला थाने पहुंच गया और दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया कि दूल्हे की नौकरी अच्छी है और वह लगभग 55 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है।
विज्ञापन
6 of 7
दुल्हन की उंगली
लेकिन अब पता चला है कि उसकी कोई नौकरी नहीं है। उसका पिता बनकर आया व्यक्ति भी फर्जी है। मामले में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शादी कर ठगने वाला गिरोह होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि दूल्हा अपनी पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कर रहा था। इसलिए उसने किसी दूसरे व्यक्ति को पिता भी बताकर रिश्ता तय करा लिया। संदेह जताया जा रहा है कि मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी कर ठगी करने वाले गिरोह से भी तार जुड़े हो सकते हैं।