फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: LIC की ये स्कीम है काफी खास, कम प्रीमियम भर के उठा सकते हैं 50 लाख रुपये तक का लाभ

Sat, 06 Nov 2021 04:53 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC tech term plan 854 - फोटो : pixabay
बढ़ती मुद्रास्फीति के इस दौर में निवेश ही एक ऐसा विकल्प है, जहां आप अपने पैसों को ग्रो कर सकते हैं। आज जिस तर्ज पर महंगाई बढ़ रही है, उस मुताबिक हमें बैंकों से इंटरेस्ट रेट नहीं मिल रहा है। ऐसे में हमारे पैसों को इंफ्लेशन धीरे धीरे एक दीमक की भांति नष्ट कर रहा है। अगर आप भविष्य के लिए अपने पैसों को बैंक में इकट्ठा कर रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि समय के साथ साथ उसका मूल्य कम हो जाएगा। ऐसे में निवेश करके ही आप अपने पैसों की सही वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। हालांकि भारत की एक बड़ी आबादी निवेश जैसे शब्दों को सुनते ही घबरा जाती है क्योंकि निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। वहीं दूसरी तरफ एलआईसी की कई स्कीम्स में आप बिना जोखिम के अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं,  जिसमें कम प्रीमियम भर के आप 50 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी टेक टर्म प्लान नंबर 854 है। इस जीवन बीमा प्लान में निवेश करके आप अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
LIC tech term plan 854 - फोटो : iStock
इस पॉलिसी को एलआईसी की अन्य पॉलिसी के कंपेयर में काफी अच्छा माना जाता है। इस स्कीम को 18 साल से 65 उम्र तक के सभी व्यक्ति खरीद सकते हैं। इस योजना में आपको न्यूनतम 50 लाख रुपये तक का बीमा प्लान लेना होगा। आप कम से कम 10 साल और अधिकतम 40 साल तक के लिए इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
LIC tech term plan 854 - फोटो : LIC
आप रेगुलर, लिमिटेड और सिंगल तीनों तरह से इसके प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इसमें आपको डेथ बेनिफिट भी मिलेंगे। पॉलिसी में बताया गया है कि बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर उसके पैसों को नॉमिनी के लिए जारी कर दिया जाएगा। अगर एलआईसी के इस प्लान को महिला खरीदती है, तो प्रीमियम के भुगतान के वक्त उसको कुछ छूट भी दी जाएगी।

4 of 5
LIC tech term plan 854 - फोटो : pixabay
इस पॉलिसी में उम्र के मुताबिक कई तरह के प्रीमियम को निर्धारित किया गया है। मान लीजिए अगर कोई व्यक्ति 21 वर्ष की आयु में 20 साल के लिए प्लान लेता है, तो उसको साल में 6,438 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। 40 साल के लिए 8,826 रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC tech term plan 854 - फोटो : LIC
वहीं अगर 40 साल का कोई व्यक्ति इस प्लान को 20 साल के लिए खरीदता है, तो उसको 16,249 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। 40 साल के लिए इस प्रीमियम की कीमत 28,886 होगी। इस प्लान को ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता है। आप एलआईसी टेक टर्म प्लान को LIC की वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से खरीद सकते हैं। यह एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को सम एश्योर्ड का पैसा मिलता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें