फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त नहीं मिल रही है लोअर बर्थ, तो ऐसे करें उसको बुक

Sat, 06 Nov 2021 03:05 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अक्सर हम में से ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त लोअर बर्थ की सीट को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं। कई मर्तबा हमको ट्रेन टिकट बुक करनेे के बाद लोअर बर्थ की सीट अलॉट हो जाती है, तो कई बार नहीं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे टिकट बुक करते वक्त लोअर बर्थ की सीट को कंफर्म करवा सकते हैं। लोअर बर्थ को बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक खास प्रक्रिया को निश्चित कर रखा है। अगर आप उस प्रोसेस को फॉलो करते हैं, तभी आपकी लोअर बर्थ के बुक होने की संभावना बढ़ेगी। अन्यथा आपके लिए किसी और बर्थ को अलॉट कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप लोअर बर्थ की सीट को बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे में लोअर बर्थ की सीट को सीनियर सिटीजन्स के लिए अलॉट करने की प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि कई बार टिकट बुक करने के बाद उनको भी लोअर बर्थ की सीट नहीं मिलती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारतीय रेलवे ने लोअर बर्थ को बुक करने के लिए एक खास नियम बना रखा है। आईआरसीटीसी के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक लोअर बर्थ 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग और 45 वर्ष से अधिक महिलाओं लिए अलॉट की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
IRCTC द्वारा बताया गया ये नियम तब लागू होता है जब सफर करने वाले एक या दो यात्री होते हैं। वहीं जब दो या उससे अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं या एक वरिष्ठ नागरिक सफर के लिए अपनी टिकट को बुक करवा रहा है, तो सिस्टम इस पर विचार किए बिना दो सीनियर सिटीजन को लोअर बर्थ अलॉट कर देगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अगर आप भी छठ पर लोअर बर्थ की टिकट बुक करवाकर घर जाना चाहते हैं, तो बताई गई इस प्रक्रिया की मदद से नीचे की बर्थ में टिकट बुक करवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय  रेलवे त्योहारों के इस सीजन में कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें