फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: अंतरिक्ष में 25 साल बाद मिली लापता सैटेलाइट, जानिए आखिर क्या है रहस्य

Sun, 05 May 2024 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : NASA
Space News: ब्रह्मांड से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी नहीं पता है। इस बीच एक रहस्यमयी घटना सामने आई है। दरअसल, अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट गायब हो गई थी। अब 25 साल बाद यह लापता सैटेलाइट मिली है। 1974 में शीत युद्ध के दौरान एक स्पाई सैटेलाइट के साथ इसे लॉन्च किया गया था। इस छोटी सैटेलाइट का नाम S73-7 इन्फ्रा-रेड कैलिब्रेशन बैलून है। वैज्ञानिकों ने जब इसे चलाने की कोशिश की, तो इसने काम नहीं किया। इस सैटेलाइट की कहानी किसी ब्रह्मांड के रहस्य की तरह है। 

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद S73-7 इन्फ्रा-रेड कैलिब्रेशन बैलून सैटेलाइट से वैज्ञानिकों का ध्यान हट गया था। 1990 के दशक में यह सैटेलाइट लापता हो गई। वैज्ञानिकों ने इसे खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन इसका पता नहीं चल पाया। अब 25 साल बीत जाने के बाद स्पेस फोर्स के 18वें अंतरिक्ष रक्षा स्क्वाड्रन ने एक बार फिर इसे खोजा है। जब इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया था, तो इसकी तैनाती में काफी मुश्किलें आई थीं। S73-7 इन्फ्रा-रेड कैलिब्रेशन बैलून खुल नहीं पाया, जिसके कारण यह मिशन के लिए प्रभावी रूप से बेकार हो गई।  
 
विज्ञापन

2 of 5
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock
असफल लॉन्चिंग के बाद वैज्ञानिक इस खराब सैटेलाइट का पता भूल गए। वैज्ञानिकों ने 1990 के दशक में सैटेलाइट को ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन यह अतंरिक्ष में गायब हो गई। अब 25 साल तक गायब रहने के बाद सैटेलाइट फिर दिखाई दी है। S73-7 इन्फ्रा-रेड कैलिब्रेशन बैलून सैटेलाइट के मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सैटेलाइट 25 साल तक रडार की पकड़ से कैसे दूर रह सकती है?

 
विज्ञापन

3 of 5
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock
र्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के वैज्ञानिक जोनाथन मैकडॉवेल का कहना है कि यह सैटेलाइट काफी छोटी है, जिसकी वजह से इसका पता नहीं लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि जिस वस्तु को ट्रैक किया गया है वह  सैटेलाइट का एक हिस्सा डिस्पेंसर या गुब्बारे का टुकड़ा हो सकता है। इसकी वजह से यह रडार पर कम नजर आ रहा है। 

Ajab-Gajab: सुनसान जंगल में क्यों और कहां से आती हैं भूतिया आवाजें? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

4 of 5
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock
गोपनीय तरीके किया गया था लॉन्च

शीत युद्ध के दौरान 10 अप्रैल 1974 को इस सैटेलाइट को गोपनीय तरीके से लॉन्च किया गया था। यह अमेरिकी वायु सेना के अंतरिक्ष परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था।

Nasa Alien Signal: अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? नासा के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी पर ग्राउंड-आधारित रडार धरती की कक्षा में मौजूद 20 हजार से ज्यादा वस्तुओं पर नजर रख रहे हैं। यह एक कठिन काम है, क्योंकि इनमें से ज्यादातार वस्तुओं की पहचान नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें