फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पुंछ में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला, आज रामनगरी में पीएम; SIT की गिरफ्त में एचडी रेवन्ना

Sun, 05 May 2024 08:04 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमला किया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलला के दर्शन के बाद रामनगरी में रोडशो करेंगे। उधर, शहरों में तेज गर्मी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। पहाड़ों में भी तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
वायु सेना के वाहन पर हमला - फोटो : अमर उजाला
Terrorist Attack: आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, एक जवान शहीद
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी करेंगे रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
आज दो घंटे रामनगरी में रहेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से नहीं मिल रही राहत: पहाड़ों पर भी 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से मैदान से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि मैदानी इलाकों में तो यह 45 डिग्री को भी पार कर गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन उससे गर्मी से बहुत राहत नहीं मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विदेश मंत्री बोले-निज्जर की हत्या कनाडा की आंतरिक राजनीति का मामला
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है वह उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है। इस हत्याकांड का भारत से कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
बेंगलुरु बनाम गुजरात - फोटो : अमर उजाला
RCB vs GT : डुप्लेसिस ने जड़ा पचासा, जोशुआ ने चटकाए चार विकेट
आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात नौवें पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों को संख्या बढ़कर 57 हुई
ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे राज्य के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
हिरासत में एचडी रेवन्ना - फोटो : अमर उजाला
चडी रेवन्ना SIT की गिरफ्त में, महिला के अपहरण का आरोप
जद-एस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण मामले में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के चंद मिनट बाद एसआईटी ने उनके विधायक पिता एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया। एचडी रेवन्ना को पीड़िता के अपहरण से जुड़े मामले में हिरासत में लिया था। साथ ही, पुलिस ने अपहृत महिला को भी मैसूरू जिले के एक फार्महाउस से छुड़ा लिया। यह फार्म हाउस रेवन्ना के करीबी का है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पेटीएम - फोटो : एएनआई (फाइल)
पेटीएम की मूल कंपनी के अध्यक्ष भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा
पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और सीओओ भावेश गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि भावेश गुप्ता कंपनी में ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान और ऋण व्यवसाय समेत अन्य कार्यों का संचालन कर रहे थे।  बयान में कहा गया है कि गुप्ता ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। वह 31 मई को कंपनी की सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)
उत्तरी गाजा पर मंडरा रहा पूर्ण अकाल का खतरा 
हमास और इस्राइल के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य कार्यक्रम प्रमुख ने उत्तरी गाजा में पूर्ण अकाल की चेतावनी दी है। संगठन ने संघर्ष विराम का आह्वान किया है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उत्तरी गाजा में अकाल है और यह पूर्ण अकाल और यह दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
NEET UG एग्जाम। - फोटो : अमर उजाला
NEET UG: देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा आज
देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 रविवार को है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अनुचित साधनों के इस्तेमाल रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए पूरी बाजू की शर्ट, डिजिटल घड़ी, जूते और हाई हील सेंडिल पहनकर आने पर रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें