Boiling River: अमेजन जंगल रहस्यों से भरा हुआ है। कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है। अरबों एकड़ में फैला यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कहा जाता है कि इस जंगल में ऐसे जीव-जंतु और अन्य चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसानों को भी पता नहीं है। यही कारण है कि इस जंगल में ज्यादा अंदर तक जाने के बारे में इंसान सोचता भी नहीं है। इस सबसे जंगल में एक रहस्यमयी नदी बहती है, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। कहा जाता है कि अगर इस नदी के पानी में कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।
भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी की साल 2011 में खोज की थी। इस नदी का नाम मयानतुयाकू है और इसकी खोज की कहानी बेहद दिलचस्प है। आंद्रे रूजो ने इसके खोज के बारे में बताया है। दरअसल, बचपन से ही रूजो ने ऐसी काल्पनिक नदियों की कहानियां सुनी थीं, जो उन्हें आश्चर्य से भर देती थीं। हालांकि, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि इस तरह की नदी सच में होती है।