रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने उमड़े लोग।
- फोटो : PTI
एनसीपीए ग्राउंड में रतन टाटा अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राज ठाकरे, अभिषेक मनु सिंघवी, आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, शरद पवार, सचिन तेंदुलकर भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे।