फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: ‘मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरर, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं’, तेजस्वी ने कसा तंज

Sat, 04 May 2024 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

LS Polls: ‘मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरर, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं’, तेजस्वी ने कसा तंज
LS Polls 2024: Tejashwi taunts PM Modi is a lying factory, manufacturer, wholesaler and also distributor
 
विज्ञापन
1 of 3
चुनावी कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के नामांकन को लेकर शहर के वीएम खेल मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी शिरकत की। इस जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, तेजस्वी यादव ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।

'मोदी ने भाइयों और बहनों के लिए कुछ नहीं किया'
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं भाइयों और बहनों। उन्होंने न भाइयों के लिए कुछ किया और न बहनों के लिए। किसानों को 15 लाख देने को बोले, क्या मिला? मैंने 17 महीने में पांच लाख नौकरी दी। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया। दीदी की रसोई शुरू कराया। तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज के महागठबंधन का उम्मीदवार युवा है। वोट देकर इनको जिताइए की दिल्ली जाकर गोपालगंज का विकास करें।
विज्ञापन

2 of 3
चुनावी कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
'पीएम ने जिंदगी भर झूठ ही बोला' 
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में इतना झूठ बोला है कि हम गिना नहीं सकते। मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, मैन्युफैक्चरर हैं, होलसेलर हैं और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उन्होंने जिंदगी भर झूठ ही बोला है। अब सरकार बदलेगी, बिहार से ही परिवर्तन की लहर देश में चलेगी। उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की ओर इशारा कर कहा कि भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन किसी काम के नहीं हैं। सिर्फ पगड़ी बांधना और समाज में नफरत फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तेजस्वी यादव की सभा में जुटी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
'बीजेपी वालों ने विधायक तोड़कर मुझे कमजोर कर दिया'
वहीं, वीआईपी संरक्षक मुकेश साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीती थी, लेकिन बीजेपी वालों ने विधायक तोड़कर मुझे कमजोर कर दिया। मैंने शुरू से ही बहुत संघर्ष किया है। मेरे पिताजी मछली मारते थे, अगर एक दिन भी वह मछली नहीं मारते तो मेरे घर चूल्हा नहीं जलता था। मैंने 18 वर्ष की उम्र से ही मुंबई में जाकर संघर्ष किया तो आज यहां आपके सामने खड़ा हूं। मैंने अपने समाज के लिए बहुत आवाज उठाई है। बहुत कुछ करने को ठाना है, लेकिन एनडीए के लोग मुझको कुछ करने नहीं दे रहे थे। अब वक्त आ गया है, अपनी ताकत को दिखा देना है। महागठबंधन की सरकार बनाकर दिल्ली में अपना झंडा बुलंद करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें